मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत टैक्सी एवं मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का किया गया शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल की उपस्थिति में जनपद में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना कार्यक्रम का हुआ आयोजन
संतकबीर नगर/ उ0प्र0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में भारत टैक्सी एवं मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के ई-पोर्टल (https://mksyldb.in/) एवं सहकारिता विभाग के उर्वरक सेतु मोबाईल ऐप तथा उ0प्र0 को-आपरेटिव डेटाबेस सेन्टर के मोबाइल ऐप यू0पी0सी0डी0सी0 को लॉन्च किया गया।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कृषि विभाग सभागार में उपस्थित मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल सहित अधिकारी/कर्मचारीगणों, किसान भाईयों एवं लाभार्थियों द्वारा देखा और सुना गया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की शाखाओं से प्रदेश के कृषक बन्धुओं को 6ः00 लाख रूपया तक का ऋण 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर वितरित किए जाने की महत्वाकांक्षी योजना भी प्रारम्भ की गई। साथ ही भारत टैक्सी एप भी चालू किया गया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि आनन्द त्रिपाठी, उ0प्र0 सहकारी ग्राम्य विकास बैंक शाखा अध्यक्ष आनन्द पासवान, शाखा अध्यक्ष शाखा खलीलाबाद जाकिर हुसैन, शाखा प्रबन्धक महेन्द्र नाथ तिवारी, अमित श्रीवास्तव, श्रीमती विन्द्रा देवी, रामधनी, दयाराम कन्नौजिया, नरसिंह, विकास दूबे, संजीव कुमार सहित किसान भाई, लाभार्थीगण एवं सम्भ्रान्त नागरिकगण आदि उपस्थित रहे