Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chandrapur

रविवार को भी खुली रहेंगी देशभर की सभी बैंकें, RBI ने दी मंजूरी, 3 दिन की हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला

23 Sep 2026, 08:17 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रविवार को भी खुली रहेंगी देशभर की सभी बैंकें, RBI ने दी मंजूरी, 3 दिन की हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला - चंद्रपूर, महाराष्ट्र

वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट

बैंक कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल से पहले केंद्र सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ा फैसला लिया है। ग्राहकों को परेशानी से बचाने के लिए रविवार, 27 सितंबर 2026 को देश की सभी सरकारी बैंकें खुली रहेंगी।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने अपनी मांगों को लेकर 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। हड़ताल से ठीक पहले 26 और 27 सितंबर को साप्ताहिक छुट्टी पड़ रही है, जिससे लगातार 5 दिन तक बैंक बंद रहने का खतरा था।

इसी को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने सभी सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकों (PSBs) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs) को रविवार को भी कामकाज जारी रखने के निर्देश दिए हैं। RBI ने भी इसके लिए विशेष मंजूरी दे दी है।

क्यों हो रही है हड़ताल?
UFBU लंबे समय से 5 दिन के वर्किंग वीक की मांग कर रहा है। सरकार और बैंक प्रबंधन ने हड़ताल टालने की कई बार अपील की, लेकिन संगठन अपनी मांग पर अड़ा है।

रविवार को क्या-क्या खुलेगा?
RBI के आदेश के अनुसार रविवार को सिर्फ बैंक शाखाएं ही नहीं, बल्कि बैक ऑफिस, ATM से जुड़ी शाखाएं और करेंसी चेस्ट भी सामान्य दिनों की तरह काम करेंगे, ताकि कैश की कमी न हो और जरूरी बैंकिंग सेवाएं चलती रहें।

सरकार की अपील है कि जिन ग्राहकों के जरूरी काम हैं, वे रविवार 27 सितंबर को ही निपटा लें, क्योंकि सोमवार 28 सितंबर से बुधवार 30 सितंबर तक बैंकिंग सेवाएं बाधित रह सकती हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड 13 में विशेष सफाई अभियान सम्पन्न
Sagar23 Sep

सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड 13 में विशेष सफाई अभियान सम्पन्न

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नगर पालिका परिषद मकरोनिया द्वारा सेवा संकल्प अभियान…

पूरी खबर पढ़ें →
अत्याधुनिक परक्यूटेनियस पद्वति से किया कंधे का सफल ऑपरेशन। ऑर्थो सर्जन डॉक्टर आकाश खैरा ने बिना टांके के किया यह बड़ा काम। जनपद के इतिहास में ऑर्थो सर्जरी का यह पहला मामला।
प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील
Bahraich23 Sep

प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील

*✍️राकेश कुमार चौहान पत्रकार कारीकोट वंदे भारत न्यूज़ लाइव टीवी चैनल बहराइच* उत्तर प्रदेश जनपद बहराइच में स्वास्थ्य…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर में वृहद रोजगार मेला, 618 अभ्यर्थी अंतिम राउंड के लिए चयनित
Ghazipur23 Sep

गाजीपुर में वृहद रोजगार मेला, 618 अभ्यर्थी अंतिम राउंड के लिए चयनित

गाजीपुर, 23 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध विधायक धनघटा एवं विधायक मेहदावल की उपस्थिति में ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ के अन्तर्गत दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं सी०आर०सी० गोरखपुर के द्वारा पर्पल फेयर का आयोजन
error: Content is protected !!