Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ghazipur

गाजीपुर में वृहद रोजगार मेला, 618 अभ्यर्थी अंतिम राउंड के लिए चयनित

23 Sep 2026, 08:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गाजीपुर में वृहद रोजगार मेला, 618 अभ्यर्थी अंतिम राउंड के लिए चयनित - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

गाजीपुर, 23 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को विधानसभा स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद गाजीपुर की अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, भाजपा उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मुख्य विकास अधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन किया और रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। मेले में 30 से अधिक कंपनियों एवं नियोजकों ने प्रतिभाग किया।

इनमें प्रमोकाश आउटसोर्स सर्विस, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, क्वैस कॉरपोरेशन, सेफ एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स, अशोक लेलैंड, MRF टायर्स, हिंडाल्को रेनूकोट, PNB मेटलाइफ सहित अन्य कंपनियां शामिल रहीं। विभिन्न कंपनियों ने ऑपरेशन असिस्टेंट, मशीन ऑपरेटर, हेल्पर, कंस्ट्रक्शन वर्कर, सेल्स ऑफिसर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन और नैप्स ट्रेनी समेत कई पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया।

रोजगार मेले में 2,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 618 अभ्यर्थियों का अंतिम राउंड के लिए चयन किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार जारी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बृजमनगंज पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई
Mahrajganj23 Sep

अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बृजमनगंज पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई

कच्ची शराब के खिलाफ महराजगंज पुलिस का शिकंजा, तीन महिलाएं गिरफ्तार महराजगंज 23 सितंबर 2026 अवैध कच्ची शराब…

पूरी खबर पढ़ें →
ग्रीन पार्क के समीप घर के दरवाजे के सामने बना 15 फीट गहरा गड्ढा दहशत में परिवार घर खाली कर मंदिर को बनाया आशियाना , अवैध खनन की आशंका
मुख्यमार्ग, बिहार के गया आगमन को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक गया एवं अपर समाहर्ता गया द्वारा गांधी मैदान में चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया गया l
Gaya23 Sep

मुख्यमार्ग, बिहार के गया आगमन को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक गया एवं अपर समाहर्ता गया द्वारा गांधी मैदान में चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया गया l

आज दिनांक 23.09.2026 को पितृपक्ष मेला-2026 एवं माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के गया आगमन को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक,…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड 13 में विशेष सफाई अभियान सम्पन्न
Sagar23 Sep

सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड 13 में विशेष सफाई अभियान सम्पन्न

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नगर पालिका परिषद मकरोनिया द्वारा सेवा संकल्प अभियान…

पूरी खबर पढ़ें →
अत्याधुनिक परक्यूटेनियस पद्वति से किया कंधे का सफल ऑपरेशन। ऑर्थो सर्जन डॉक्टर आकाश खैरा ने बिना टांके के किया यह बड़ा काम। जनपद के इतिहास में ऑर्थो सर्जरी का यह पहला मामला।
प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील
Bahraich23 Sep

प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील

*✍️राकेश कुमार चौहान पत्रकार कारीकोट वंदे भारत न्यूज़ लाइव टीवी चैनल बहराइच* उत्तर प्रदेश जनपद बहराइच में स्वास्थ्य…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!