सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड 13 में विशेष सफाई अभियान सम्पन्न
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नगर पालिका परिषद मकरोनिया द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक वार्ड क्रमांक 13 में विशेष स्वच्छता एवं सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर नरयावली विधायक इंजी.
प्रदीप लारिया विशेष उपस्थिति रही। विनायक लारिया ने क्षेत्र का भ्रमण कर साफ-सफाई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा नगर पालिका के सफाई मित्रों का उत्साहवर्धन किया।
अभियान के दौरान वार्डों की सड़कों, नालियों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति नागरिकों को जागरूक किया गया। नगर पालिका मकरोनिया अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार ने क्षेत्रवासियों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग करने की अपील की।
नगर पालिका परिषद मकरोनिया द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में निरंतर स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जिससे नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके इस अवसर पर ज्ञानसागर कॉलेज के NSS छात्रों ने भी सफाई में सहयोग किया इस अवसर पर पार्षद बलबंत सिंह ठाकुर, नरेंद्र सिंह ठाकुर, महेंद्र सिंह ठाकुर, मुकेश पटेल,दिनेश दक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष,कपिल कुशवाहा, मंडल महामंत्री, भगवान दास मासाब,अरविन्द कुशवाहा,छोटू कुशवाहा,मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन कुमार शर्मा उपयंत्री श्रीमति वर्षा साहू, सत्यम देवलिया ,परवेज अली सहित सफाई मित्र स्थानीय जन उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आज दिनांक 23.09.2026 को पितृपक्ष मेला-2026 एवं माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के गया आगमन को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक,…
पूरी खबर पढ़ें →
अत्याधुनिक परक्यूटेनियस पद्वति से किया कंधे का सफल ऑपरेशन। ऑर्थो सर्जन डॉक्टर आकाश खैरा ने बिना टांके के…
पूरी खबर पढ़ें →
*✍️राकेश कुमार चौहान पत्रकार कारीकोट वंदे भारत न्यूज़ लाइव टीवी चैनल बहराइच* उत्तर प्रदेश जनपद बहराइच में स्वास्थ्य…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर/ विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान, राज्य आयुक्त दिव्यांगजन हिमांशू शेखर झा…
पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर, 23 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के…
पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर, 23 सितंबर। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कमालपुर लोदी में आयुर्वेद दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।