Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ghazipur

गाजीपुर के 32 पीएम श्री विद्यालयों में बनेगी सब्जी एवं औषधीय वाटिका, हर स्कूल को ₹20 हजार

24 Sep 2026, 10:59 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गाजीपुर के 32 पीएम श्री विद्यालयों में बनेगी सब्जी एवं औषधीय वाटिका, हर स्कूल को ₹20 हजार - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

गाजीपुर, 22 सितंबर। जनपद के सभी 32 चयनित पीएम श्री विद्यालयों में विद्यार्थियों को पोषण, पर्यावरण और प्रकृति से जोड़ने के उद्देश्य से वेजिटेबल/किचन एवं मेडिसिनल गार्डन विकसित किए जाएंगे।

इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए प्रत्येक विद्यालय के लिए ₹20 हजार की धनराशि स्वीकृत की है। इस पहल के तहत विद्यालयों में पालक, मेथी, टमाटर, धनिया, बैंगन, लौकी और सहजन सहित मौसमी एवं पौष्टिक सब्जियां उगाई जाएंगी।

वाटिका में उत्पादित ताजी सब्जियों का उपयोग मध्याह्न भोजन में किया जाएगा। विद्यार्थियों को पारंपरिक वनौषधियों की जानकारी देने के लिए तुलसी, गिलोय, एलोवेरा, पुदीना, नीम, लेमनग्रास, अजवाइन और अश्वगंधा जैसे औषधीय पौधे भी लगाए जाएंगे।

प्रत्येक पौधे के सामने उसके नाम और औषधीय गुणों की जानकारी वाला बोर्ड लगाया जाएगा। वाटिका में रासायनिक खाद और कीटनाशकों के प्रयोग पर प्रतिबंध रहेगा।

सिंचाई के लिए हैंडपंप एवं आरओ से निकलने वाले व्यर्थ पानी (ग्रे-वाटर) के उपयोग के निर्देश दिए गए हैं। इको-क्लब और बाल संसद के विद्यार्थी भी वाटिका के रखरखाव, निराई-गुड़ाई और सिंचाई में भाग लेंगे।

बीएसए ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध तरीके से वाटिका विकसित करने तथा निर्धारित अवधि में जियो-टैग्ड फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नगरा में कथित जुए के अड्डे पर छापेमारी, 25 लाख रुपये बरामद होने की चर्चा; कई लोगों के पकड़े जाने की सूचन
Ballia19 Oct

नगरा में कथित जुए के अड्डे पर छापेमारी, 25 लाख रुपये बरामद होने की चर्चा; कई लोगों के पकड़े जाने की सूचन

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज बलिया। नगरा थाना क्षेत्र में कथित जुए के एक बड़े अड्डे पर जिला…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।
Singrauli19 Oct

सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।

सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त। (जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली…

पूरी खबर पढ़ें →
पाली से छगन भारद्वाज राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी,की और से जोधपुर गौतम सभा के र्निविरोध र्निवाचित अध्यक्ष नरेश कुमार जाजडा, उपाध्यक्ष महेश सांखी, मंत्री रवि शर्मा सभी को हार्दिक बधाई।
Pali19 Oct

पाली से छगन भारद्वाज राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी,की और से जोधपुर गौतम सभा के र्निविरोध र्निवाचित अध्यक्ष नरेश कुमार जाजडा, उपाध्यक्ष महेश सांखी, मंत्री रवि शर्मा सभी को हार्दिक बधाई।

पाली 19अकटुबंर। जोधपुर गौतम सभा के चुनाव संपन्न हुये।जिसमे गौतम सभा अध्यक्ष श्रीमान नरेश कुमार जी जाजडा,(र्निविरोध निर्वाचित)उपाध्यक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में भारत-नेपाल सीमा के पास 244 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्करी रोकने के लिए संयुक्त टीम की कार्रवाई।
Siddharthnagar19 Oct

सिद्धार्थनगर में भारत-नेपाल सीमा के पास 244 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्करी रोकने के लिए संयुक्त टीम की कार्रवाई।

सिद्धार्थनगर जनपद में अवैध शराब और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!