प्रतीक्षालय में निर्माण को लेकर बढ़ा विवाद, दो दिन में हटाने का अल्टीमेटम लिलौरी स्थान मुक्तिधाम में अतिक्रमण का मामला
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कतरास न्यूज़:-लिलौरी स्थान मुक्तिधाम स्थित सरकारी प्रतीक्षालय में किए जा रहे निर्माण को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. नगर निगम और प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद निर्माण कार्य रुकने के बावजूद अब स्थानीय लोगों ने निर्माण हटाने की मांग तेज कर दी है.
बुधवार को जीएनएम दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष शंकर जयसवाल, मुकेश भट्ट पदाधिकारियों और युवाओं का दल मुक्तिधाम पहुंचा और केयरटेकर रवि डोम से मामले को लेकर बातचीत की.समिति के सचिव अमन जायसवाल ने रवि डोम को दो दिनों के भीतर निर्माण स्वयं हटाने का अल्टीमेटम दिया.उन्होंने कहा कि दाह संस्कार के दौरान आने वाले लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए प्रतीक्षालय में बिना अनुमति निर्माण कर कब्जे की स्थिति पैदा करना उचित नहीं है.उन्होंने कहा कि निर्माण नहीं हटाए जाने पर कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी.जायसवाल ने मुक्तिधाम की व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि दाह संस्कार के लिए लोगों से मनमानी राशि वसूली जाती है.उन्होंने नगर निगम से निर्धारित शुल्क, पेयजल, बिजली और नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था कराने की मांग की. साथ ही पार्षद से मुक्तिधाम के विकास की मांग की.मौके पर मौजूद रवि डोम ने कहा कि प्रतीक्षालय में निर्माण का उद्देश्य परिसर की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करना था.
उन्होंने स्वीकार किया कि निर्माण के लिए नगर निगम या प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी.कहा कि लोगों को आपत्ति है तो निर्माण हटा लिया जाएगा.मनमानी राशि वसूलने के आरोप को उन्होंने गलत बताते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से नाममात्र की राशि ली जाती है.बता दे कि गत दिनों यहां हो रहे अतिक्रमण की शिकायत पर ननि ने रोक लगवा दिया था.
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) को रोजगारपरक शिक्षा के केंद्र के…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने ‘नमो भारत’ नाम…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा सरकार ने नव-चयनित पटवारियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान मिलने वाले…
पूरी खबर पढ़ें →
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मां भगवती की आराधना को लेकर श्रद्धालुओं…
पूरी खबर पढ़ें →
सर्वोदय कॉन्वेंट स्कूल में मां दुर्गा का भव्य जागरण, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु नेशनल टीवी पर अपनी…
पूरी खबर पढ़ें →
नलखेड़ा। नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते नलखेड़ा में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने लगी। ऐसे…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।