Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

27 सितंबर से पहले निपटा ले सभी जरूरी बैंकिंग कार्य:डीसी अखिल पिलानी

24 Sep 2026, 06:46 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
27 सितंबर से पहले निपटा ले सभी जरूरी बैंकिंग कार्य:डीसी अखिल पिलानी - नूँह, हरियाणा

27 सितंबर से पहले निपटा लें सभी जरूरी बैंकिंग कार्य : उपायुक्त अखिल पिलानी

नूंह, 24 सितंबर।उपायुक्त अखिल पिलानी ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे आगामी दिनों में संभावित बैंकिंग अवकाश एवं हड़ताल को ध्यान में रखते हुए अपने सभी आवश्यक बैंकिंग कार्य समय रहते पूरा कर लें। उन्होंने कहा कि महीने के अंतिम सप्ताह में लगातार कई दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने की संभावना है, जिससे आमजन, व्यापारी, किसान, कर्मचारी एवं अन्य उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
उपायुक्त ने बताया कि 27 सितंबर को चौथा शनिवार तथा 28 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक सामान्य रूप से बंद रहेंगे। इसके उपरांत बैंक यूनियनों द्वारा 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल के आह्वान के चलते बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। ऐसे में नागरिकों को अपने जरूरी वित्तीय कार्यों की अग्रिम योजना बनानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि लंबी अवधि तक बैंकिंग कार्य प्रभावित रहने के बाद 1 अक्टूबर को बैंक खुलने पर शाखाओं में ग्राहकों की संख्या अधिक रहने की संभावना है। इसके अगले दिन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती का राष्ट्रीय अवकाश होने के कारण पुनः बैंक बंद रहेंगे। ऐसी स्थिति में अंतिम समय तक प्रतीक्षा करने से लोगों को परेशानी हो सकती है।
अखिल पिलानी ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे नकदी की आवश्यकता, चेक जमा कराने, ड्राफ्ट बनवाने, ऋण एवं अन्य बैंकिंग लेन-देन से संबंधित कार्य 27 सितंबर से पहले ही पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि डिजिटल बैंकिंग सेवाओं, यूपीआई, नेट बैंकिंग एवं मोबाइल बैंकिंग का अधिकाधिक उपयोग कर लोग अपनी दैनिक वित्तीय आवश्यकताओं को सुचारू रूप से संचालित कर सकते हैं।
उपायुक्त ने कहा कि समय रहते आवश्यक तैयारी कर लेने से नागरिक अनावश्यक भीड़, प्रतीक्षा और असुविधा से बच सकते हैं। उन्होंने सभी बैंक उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपने वित्तीय कार्यों की पूर्व योजना बनाकर संभावित व्यवधान के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी से बचें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

भजन संध्या में संस्थापक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का किया सम्मान
Agar-Malwa24 Sep

भजन संध्या में संस्थापक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का किया सम्मान

आगर मालवा। सद्गुरु कबीर जनकल्याण सेवा संस्थान (रजि.) जिला आगर-मालवा के सचिव एवं अध्यापक सत्यनारायण मालवीय की पूज्य…

पूरी खबर पढ़ें →

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में भाजपा नगर महामंत्री प्रिंस प्रताप मौर्य ने किया रक्तदान, मानव सेवा का दिया संदेश
Hardoi24 Sep

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में भाजपा नगर महामंत्री प्रिंस प्रताप मौर्य ने किया रक्तदान, मानव सेवा का दिया संदेश

शाहाबाद, हरदोई। मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को आगे बढ़ाते हुए नगर शाहाबाद, जनपद हरदोई के…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती के नगर पंचायत क्षेत्र में करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक मैरिज हॉल बनाया जाएगा।
Basti24 Sep

बस्ती के नगर पंचायत क्षेत्र में करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक मैरिज हॉल बनाया जाएगा।

बस्ती 24 सितम्बर 2026 गुरु प्रसाद नगर वार्ड में प्रस्तावित इस परियोजना को मुख्यमंत्री नगर विकास योजना (CMVNY)…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती: SP डॉ. यशवीर सिंह ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 इंस्पेक्टर, 30 दरोगा समेत 92 पुलिसकर्मियों का तबादला
Basti24 Sep

बस्ती: SP डॉ. यशवीर सिंह ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 इंस्पेक्टर, 30 दरोगा समेत 92 पुलिसकर्मियों का तबादला

जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 24 सितंबर 2026 जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त और सुदृढ़ बनाए…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!