Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

पिछड़ा वर्ग छात्रावासों में आधुनिक मेस सुविधा शुरू, छात्राओं से मुख्यमंत्री ने किया संवाद

24 Sep 2026, 11:53 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पिछड़ा वर्ग छात्रावासों में आधुनिक मेस सुविधा शुरू, छात्राओं से मुख्यमंत्री ने किया संवाद - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा, 24 सितंबर। पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को अब छात्रावासों में बेहतर और पौष्टिक भोजन की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के पोस्ट मैट्रिक पिछड़ा वर्ग छात्रावासों में आधुनिक मेस सुविधाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास की छात्राओं से वर्चुअल संवाद कर नई मेस व्यवस्था की जानकारी ली।

नई व्यवस्था में मेस का संचालन छात्रावास के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा, जबकि अधीक्षिका मेस की प्रमुख रहेंगी। शासन की ओर से विद्यार्थियों के लिए निर्धारित शिक्षावृत्ति की राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी। आधुनिक मेस व्यवस्था शुरू होने से छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को स्वच्छ, पौष्टिक और सुव्यवस्थित भोजन उपलब्ध हो सकेगा।

आगर स्थित पोस्ट मैट्रिक पिछड़ा वर्ग छात्रावास में भी इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिथियों ने फीता काटकर नई मेस सुविधा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में भेरूसिंह चौहान, मयंक राजपूत, जितेन्द्र सिंह, कमलसिंह गंगापुर, हरिनारायण यादव, राधे ठाकुर, अनिल मंडोरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला संयोजक शेखर उइके और छात्रावास की छात्राएं मौजूद रहीं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हिमाचल प्रदेश :(जिला कांगडां) पपरोला.शहर की बुरली कोठी.गांव की नदी विनवा में आज मिला अज्ञात शव l
Kangra25 Sep

हिमाचल प्रदेश :(जिला कांगडां) पपरोला.शहर की बुरली कोठी.गांव की नदी विनवा में आज मिला अज्ञात शव l

हिमाचल प्रदेश ( जिला कांगङां )पपरोला.शहर की बुरली कोठी.गांव विनवा नदी में ऐक शव मिला.यह सूचना स्थानीय लोंगों…

पूरी खबर पढ़ें →
बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर 27 सितंबर रविवार को खुलेंगे सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
Siddharthnagar25 Sep

बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर 27 सितंबर रविवार को खुलेंगे सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक

28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की…

पूरी खबर पढ़ें →
भारी बारिश के दृष्टिगत सिद्धार्थनगर जिले में 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे, डीएम ने दिया निर्देश
Siddharthnagar25 Sep

भारी बारिश के दृष्टिगत सिद्धार्थनगर जिले में 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे, डीएम ने दिया निर्देश

भारी बारिश के दृष्टिगत सिद्धार्थनगर जिले में 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे, डीएम…

पूरी खबर पढ़ें →
चकरोड विवाद का अस्थलीय निरीक्षण करने पंहुचे एडीएम न्यायिक, भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा हनुमान मन्दिर का मामला
Siddharthnagar25 Sep

चकरोड विवाद का अस्थलीय निरीक्षण करने पंहुचे एडीएम न्यायिक, भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा हनुमान मन्दिर का मामला

भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा में स्थित हनुमान मन्दिर में हो रहे रैन बसेरा निर्माण कार्य में गांव…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!