सिकंद्राराऊ शंकरपुर के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार के पोस्टर लगाए: 15 दिन में सड़क नहीं बनी तो सिकंदरा राव-जलेसर मार्ग जाम करने की चेतावनी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


हाथरस के हसायन क्षेत्र की ग्राम पंचायत शंकरपुर के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का फैसला किया है। ग्रामीणों ने जगह-जगह चुनाव बहिष्कार के पोस्टर भी लगाए हैं। उनकी मांग है कि गांव को सिकंदरा राव-जलेसर मार्ग से जोड़ने वाली सड़क बनाई जाए।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर 15 दिन के अंदर सड़क नहीं बनी तो वे सिकंदरा राव और जलेसर मार्ग को जाम कर देंगे। उनका कहना है कि बरसात के मौसम में यह सड़क बहुत खराब हो जाती है, जिससे आवागमन में परेशानी होती है।
ग्रामीणों के मुताबिक, इस सड़क के लिए उन्होंने कई बार शिकायत की है। मुख्य विकास अधिकारी हाथरस ने 27 जनवरी 2023 को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को निर्देश दिए थे। बीजेपी विधायक ने भी लोक निर्माण विभाग हाथरस को पत्र लिखा था।
ग्रामीणों का आरोप है कि 2017 से अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस सड़क से करीब 20 गांवों के लोगों को फायदा होगा। ग्रामीणों ने ऑनलाइन भी शिकायतें की हैं, लेकिन उन पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने साफ कहा है कि अगर 15 दिन में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क जाम करने की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। अब देखना होगा कि जनप्रतिनिधि और प्रशासन इस पर क्या कदम उठाते हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज बलिया। नगरा थाना क्षेत्र में कथित जुए के एक बड़े अड्डे पर जिला…
पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त। (जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली…
पूरी खबर पढ़ें →
पाली 19अकटुबंर। जोधपुर गौतम सभा के चुनाव संपन्न हुये।जिसमे गौतम सभा अध्यक्ष श्रीमान नरेश कुमार जी जाजडा,(र्निविरोध निर्वाचित)उपाध्यक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
बिहार के नालंदा में 14 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे उत्पाद विभाग की टीम झारखंड से लाई…
पूरी खबर पढ़ें →
बिहार के नालंदा में 14 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे उत्पाद विभाग की टीम झारखंड से लाई…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर जनपद में अवैध शराब और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस,…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।