PDA चौपाल में सपा सदस्यता अभियान की शुरुआत, हर बूथ पर 400 सदस्य बनाने का लक्ष्य
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बढ़नी ब्लॉक के जमधरा गांव में समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में PDA चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान PDA स्वाभिमान एप के माध्यम से समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई।
चौपाल में विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर बीएलए के सहयोग से घर-घर जाकर पार्टी के सदस्य बनाने का संकल्प लिया गया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प भी लिया गया।
मणेन्द्र मिश्रा ने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार प्रत्येक बूथ पर 400 सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरी ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। सदस्यता अभियान में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर विशेष जोर रहेगा।
कार्यक्रम में सेक्टर-1 मलगहिया और सेक्टर-2 ढेकहरी के विभिन्न बूथों के सक्रिय पदाधिकारी शामिल हुए। शोहरतगढ़ विधानसभा के लिए नामित प्रशिक्षक भुवनेश्वर पटेल ने PDA स्वाभिमान एप के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
चौपाल की अध्यक्षता विधानसभा महासचिव महबूब आलम ने की। इस दौरान पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुरलीधर मिश्रा, शकील शाह, हरिनाथ यादव, गोपाल फौजी, अजय चौरसिया, रामसेवक यादव, राकेश गौतम, विशाल बारी, अमित यादव, प्रेम चंद्र, अमीन प्रसाद चौरसिया, डॉ. रामनरेश सहित अन्य पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हिमाचल प्रदेश ( जिला कांगङां )पपरोला.शहर की बुरली कोठी.गांव विनवा नदी में ऐक शव मिला.यह सूचना स्थानीय लोंगों…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर। मीना दिवस एवं मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस विभाग एवं मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान…
पूरी खबर पढ़ें →
28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की…
पूरी खबर पढ़ें →
भारी बारिश के दृष्टिगत सिद्धार्थनगर जिले में 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे, डीएम…
पूरी खबर पढ़ें →
भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा में स्थित हनुमान मन्दिर में हो रहे रैन बसेरा निर्माण कार्य में गांव…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर के मोहाना नदी क्षेत्र में एक बार फिर विशालकाय जीव/जानवर दिखाई देने की सूचना सामने आई है।…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।