Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Siddharthnagar

चकरोड विवाद का अस्थलीय निरीक्षण करने पंहुचे एडीएम न्यायिक, भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा हनुमान मन्दिर का मामला

25 Sep 2026, 12:35 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
चकरोड विवाद का अस्थलीय निरीक्षण करने पंहुचे एडीएम न्यायिक, भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा हनुमान मन्दिर का मामला - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा में स्थित हनुमान मन्दिर में हो रहे रैन बसेरा निर्माण कार्य में गांव के ग्रामीण व ग्राम प्रधान आमने सामने आ गए हैं। जानकारी के अनुसार गांव में गाटा संख्या 331,332 में स्थित हनुमान मन्दिर से सटे गाटा संख्या 328 में उक्त गांव निवासी कल्लू से ग्राम प्रधान जगदेव जायसवाल ने बैनामा लिया है। जिसमें ग्राम प्रधान द्वारा कहा जा रहा कि चकरोड बगल में स्थित हनुमान मन्दिर से गया है जबकि ग्रामीणो का आरोप है कि हनुमान मन्दिर से चकरोड नहीं गया है। हनुमान मंदिर की जमीन को विजय, विनोद, सुनील, मदन, शिव भोले, धीरज पुत्रगण स्वर्गीय झिनकन ने दान में दिया है जिसमें रैन बसेरा का निर्माण कार्य हो रहा है, जिसे ग्राम प्रधान द्वारा रोकवा दिया गया है। इसी विवाद के निपटारे में बीते 29 अगस्त को एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने पैमाइश की। लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला था। प्रकरण में माननीय मुख्यमंत्री जी के जनता दरबार में की गई शिकायत पर एडीएम न्यायिक ज्ञान प्रकाश यादव बयारा गांव पहुंचे उनके द्वारा मौके का स्थलीय निरीक्षण किया गया। तथा उनके नेतृत्व में राजस्व टीम नौगढ़ ने विवादित स्थल का पैमाइश भी किया। टीम में अमित कुमार सिंह नायब तहसीलदार, अब्दुल कयूम कानूनगो,

दिलीप श्रीवास्तव कानूनगो,

अनिल श्रीवास्तव चैनमैंन, शिव शंकर यादव लेखपाल, अनूप यादव लेखपाल, अशोक गुप्ता लेखपाल, बैजनाथ लेखपाल सहित क्षेत्रीय लेखपाल संजय वरुण आदि शामिल रहे। इस सम्बंध में एडीएम न्यायिक ज्ञान प्रकाश यादव ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के जनता दरबार में प्रकरण को लेकर शिकायत किया गया था, जिसका मेरे द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया है प्रकरण की जांच रिपोर्ट तैयार कर शासन को प्रेषित किया जाएगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हिमाचल प्रदेश :(जिला कांगडां) पपरोला.शहर की बुरली कोठी.गांव की नदी विनवा में आज मिला अज्ञात शव l
Kangra25 Sep

हिमाचल प्रदेश :(जिला कांगडां) पपरोला.शहर की बुरली कोठी.गांव की नदी विनवा में आज मिला अज्ञात शव l

हिमाचल प्रदेश ( जिला कांगङां )पपरोला.शहर की बुरली कोठी.गांव विनवा नदी में ऐक शव मिला.यह सूचना स्थानीय लोंगों…

पूरी खबर पढ़ें →
बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर 27 सितंबर रविवार को खुलेंगे सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
Siddharthnagar25 Sep

बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर 27 सितंबर रविवार को खुलेंगे सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक

28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की…

पूरी खबर पढ़ें →
भारी बारिश के दृष्टिगत सिद्धार्थनगर जिले में 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे, डीएम ने दिया निर्देश
Siddharthnagar25 Sep

भारी बारिश के दृष्टिगत सिद्धार्थनगर जिले में 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे, डीएम ने दिया निर्देश

भारी बारिश के दृष्टिगत सिद्धार्थनगर जिले में 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे, डीएम…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना गोल्हौरा पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी वाछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
Siddharthnagar25 Sep

थाना गोल्हौरा पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी वाछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।

डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश एवं प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!