Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ: मंडलायुक्त ने बच्चों को जैव विविधता समझने और झील संरक्षण के लिए किया प्रेरित

25 Sep 2026, 01:01 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ: मंडलायुक्त ने बच्चों को जैव विविधता समझने और झील संरक्षण के लिए किया प्रेरित - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ तहसील क्षेत्र के गांव मौढ़ा तैईया में झील पर जिला गंगा समिति मुरादाबाद के तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग एवं स्थानीय स्वयंसेवी संस्था परिवर्तन द चेंज के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

IMG 20260924 WA00472
गोष्ठी में बोलतीं मंडलायुक्त।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुरादाबाद की मंडलायुक्त संगीता सिंह उपस्थित रहीं। इसमें तीन प्राथमिक विद्यालयों के लगभग 60 छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वृक्षारोपण के साथ किया गया। इसके उपरांत झील एवं उसके आसपास स्वच्छता अभियान, छात्र-छात्राओं के लिए नेचर वॉक तथा पर्यावरण एवं जल संरक्षण विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

IMG 20260924 WA00452
पौधारोपण करतीं मंडलायुक्त।

इस अवसर पर मंडलायुक्त संगीता सिंह ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए झील एवं उसके आसपास की जैव विविधता तथा प्राकृतिक परिवेश में मौजूद छोटी-छोटी चीजों को ध्यान पूर्वक देखने एवं समझने के लिए प्रेरित किया। झील को स्वच्छ एवं संरक्षित रखने तथा उसके प्राकृतिक परिवेश को इस प्रकार विकसित करने पर जोर दिया, जिससे प्रवासी पक्षियों के लिए अनुकूल एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध हो सके।

IMG 20260924 WA00462
कार्यक्रम में बच्चों से संवाद करती मंडलायुक्त।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुरादाबाद मृणाली अविनाश जोशी, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग मुरादाबाद डॉ. विनय कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी कांठ स्निग्धा चतुर्वेदी, खंड विकास अधिकारी छजलैट आईएएस शक्ति दुबे सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर 27 सितंबर रविवार को खुलेंगे सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
Siddharthnagar25 Sep

बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर 27 सितंबर रविवार को खुलेंगे सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक

28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की…

पूरी खबर पढ़ें →
भारी बारिश के दृष्टिगत सिद्धार्थनगर जिले में 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे, डीएम ने दिया निर्देश
Siddharthnagar25 Sep

भारी बारिश के दृष्टिगत सिद्धार्थनगर जिले में 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे, डीएम ने दिया निर्देश

भारी बारिश के दृष्टिगत सिद्धार्थनगर जिले में 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे, डीएम…

पूरी खबर पढ़ें →
चकरोड विवाद का अस्थलीय निरीक्षण करने पंहुचे एडीएम न्यायिक, भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा हनुमान मन्दिर का मामला
Siddharthnagar25 Sep

चकरोड विवाद का अस्थलीय निरीक्षण करने पंहुचे एडीएम न्यायिक, भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा हनुमान मन्दिर का मामला

भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा में स्थित हनुमान मन्दिर में हो रहे रैन बसेरा निर्माण कार्य में गांव…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना गोल्हौरा पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी वाछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
Siddharthnagar25 Sep

थाना गोल्हौरा पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी वाछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।

डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश एवं प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!