Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

हरियाणा में बड़ी सौगात, TOD नीति में ”नमो भारत” कॉरिडोर शामिल, 90 मिनट में तय होगा दिल्ली-करनाल का सफर

25 Sep 2026, 12:51 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हरियाणा में बड़ी सौगात, TOD नीति में ''नमो भारत'' कॉरिडोर शामिल, 90 मिनट में तय होगा दिल्ली-करनाल का सफर - KURUKSHETRA, हरियाणा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
हरियाणा सरकार ने राज्य में आधुनिक सार्वजनिक परिवहन और सुनियोजित शहरी विकास को गति देने के लिए एक अहम कदम उठाया है। नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग ने ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) नीति में संशोधन करते हुए दिल्ली-पानीपत-करनाल और गुरुग्राम-बावल 'नमो भारत' (RRTS) कॉरिडोर को इसके दायरे में शामिल कर लिया है। आधिकारिक गजट अधिसूचना जारी होने के बाद इस नए एलाइनमेंट को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।  
इस नई संशोधन सूची के तहत दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत कॉरिडोर को पहली बार टीओडी नीति का हिस्सा बनाया गया है। यह कॉरिडोर दिल्ली से शुरू होकर कुंडली, सोनीपत, गन्नौर और पानीपत होते हुए करनाल तक पहुंचेगा। इस हाई-स्पीड रेल सेवा के शुरू होने से राष्ट्रीय राजधानी से करनाल तक का सफर घटकर केवल लगभग 90 मिनट रह जाएगा, जिससे रोजाना यात्रा करने वाले नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।  

हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की सिफारिश पर सरकार ने पूर्व के रूट में फेरबदल किया है। इसके तहत पुराने 'सराय काले खां-गुरुग्राम-शाहजहांपुर-नीमराना-बहरोड़' कॉरिडोर के संरेखण को संशोधित करके अब इसे 'सराय काले खां-गुरुग्राम-बावल' नमो भारत कॉरिडोर के रूप में दर्ज किया गया है।   
क्या है टीओडी (TOD) नीति का उद्देश्य?
ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) नीति का मुख्य उद्देश्य परिवहन स्टेशनों (ट्रांसपोर्ट नोड्स) के आस-पास के क्षेत्रों का इस तरह विकास करना है कि आम जनता को आवास, कार्यालय और बाजार जैसी सभी जरूरी सुविधाएं एक ही क्षेत्र के नजदीक मिल सकें। इससे सड़कों पर यातायात का दबाव कम होता है और शहरों के अनियोजित फैलाव को रोककर व्यवस्थित व हरित शहरीकरण को बढ़ावा मिलता है। इस नीतिगत फैसले से सोनीपत, पानीपत, करनाल और गुरुग्राम-बावल क्षेत्र में रियल एस्टेट और आर्थिक गतिविधियों को तीव्र गति मिलने की

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कुरुक्षेत्र पुलिस का पेहवा में चलाया सर्च अभियान, कई स्थानों पर की गई सघन जांच ।
Kurukshetra25 Sep

कुरुक्षेत्र पुलिस का पेहवा में चलाया सर्च अभियान, कई स्थानों पर की गई सघन जांच ।

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana कुरुक्षेत्र पुलिस का अपराधिक गतिविधियों तथा नशे की तस्करी को लेकर चैकिंग…

पूरी खबर पढ़ें →
“वैश्य समाज की एकजुटता का संदेश, वैश्य समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा मनोनीत पार्षद मनीष गुप्ता का हुआ भव्य सम्मान”
Haridwar25 Sep

“वैश्य समाज की एकजुटता का संदेश, वैश्य समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा मनोनीत पार्षद मनीष गुप्ता का हुआ भव्य सम्मान”

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो “वैश्य समाज की एकजुटता का संदेश, वैश्य समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा मनोनीत…

पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर पुलिस का रिफ्लेक्टर अभियान
Mahrajganj25 Sep

महराजगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर पुलिस का रिफ्लेक्टर अभियान

महराजगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर पुलिस का अभियान, 263 वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर महराजगंज 25 सितंबर 2026 सड़क हादसों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!