ऑपरेशन प्रहार के तहत: हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस को दोपहिया वाहन चोरी के मामले में सफलता मिली है। सिडकुल थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को ब्रह्मपुरी सिडकुल निवासी अंकित कुमार पुत्र अतर सिंह ने अपनी हीरो मोटोकॉर्प स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (काले रंग) चोरी होने की शिकायत थाना सिडकुल में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 399/2026 दर्ज कर जांच शुरू की।
एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम लगातार संदिग्धों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी क्रम में 25 सितंबर 2026 को सिडकुल के दवा चौक पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान राजा बिस्कुट चौक की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार ने पुलिस चेकिंग देखकर अचानक मोटरसाइकिल वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया। हालांकि, बाइक का टायर फिसलने से वह सड़क पर गिर गया।
पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। मोटरसाइकिल की जांच करने पर पता चला कि वह थाना सिडकुल में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 399/2026 में चोरी की गई मोटरसाइकिल है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने 15 सितंबर 2026 को ब्रह्मपुरी क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी की थी।
पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम में
– थानाध्यक्ष अजय शाह
– अपर उपनिरीक्षक अनिल सैनी
– हेड कांस्टेबल संजय तोमर
– कांस्टेबल सुनील कुमार।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana कुरुक्षेत्र पुलिस का अपराधिक गतिविधियों तथा नशे की तस्करी को लेकर चैकिंग…
पूरी खबर पढ़ें →
विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो “वैश्य समाज की एकजुटता का संदेश, वैश्य समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा मनोनीत…
पूरी खबर पढ़ें →
खबर गाजीपुर से। थाना बिरनो पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…
पूरी खबर पढ़ें →
જૂનાગઢ જિલ્લાના વંથલી પોલીસ સ્ટેશન વિસ્તારના સાંંતલપુરધાર માંથી એક ઈસમને વગર પાસ-પરમિટે ગેરકાયદેસર દેશી હાથ બનાવટની જામગરી બંદૂક…
पूरी खबर पढ़ें →
महोबा पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत…
पूरी खबर पढ़ें →
ये कंपनी एक apes सर्विस प्रदाता होने का दावा करती है। जो दुकानदारों को अधिक लाभ का लालच…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।