पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी : उधार पेट्रोल देने से मना करने पर 2 युवकों ने सेल्समैन और मालिक को पीटा, CCTV में कैद वारदात
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
जिला कुरुक्षेत्र में पेट्रोल पंप पर उधार पेट्रोल देने से मना करना सेल्समैन और पंप मालिक को भारी पड़ गया। दो युवकों ने पहले सेल्समैन और मालिक के साथ मारपीट की और फिर करीब 70 हजार रुपये लेकर मौके से फरार हो गए।
पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। मामला कुरुक्षेत्र का है, जहां दो युवक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि युवकों ने उधार पेट्रोल देने की मांग की। जब सेल्समैन ने उधार पेट्रोल देने से इनकार किया तो दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
बीच-बचाव के लिए पेट्रोल पंप मालिक भी मौके पर पहुंचा, लेकिन आरोप है कि युवकों ने उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद आरोपी करीब 70 हजार रुपये की नकदी लेकर मौके से फरार हो गए।
पेट्रोल पंप पर हुई पूरी वारदात CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। CCTV फुटेज में युवकों की हरकतें साफ तौर पर दिखाई दे रही हैं।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ चलेगा अभियान। ललितपुर। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
खबर गाजीपुर से। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में गुरुवार देर शाम राइफल क्लब सभागार में विशेष संचारी…
पूरी खबर पढ़ें →
*डिबाई नगर पालिका ने "स्वच्छता ही सेवा" अभियान के तहत लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर* *डिबाई, बुलंदशहर | 24…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा कांग्रेस ने शुक्रवार को वोट चोरी के मुद्दे पर चंडीगढ़ में…
पूरी खबर पढ़ें →
रूपईडीहाबहराइचl हमारे देश में सनातन धर्म को जगाने के लिए सत्संग एवं प्रवचन का कार्यक्रम सदियों से होता…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा में सितंबर के दौरान बिजली की मांग ने तीन साल का…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।