Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

हरियाणा में टूटा 3 साल का रिकॉर्ड, सितंबर में गर्मी और उमस ने बढ़ाई टेंशन…बिजली मांग का ऑल-टाइम हाई रिकॉर्ड

25 Sep 2026, 04:00 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हरियाणा में टूटा 3 साल का रिकॉर्ड, सितंबर में गर्मी और उमस ने बढ़ाई टेंशन...बिजली मांग का ऑल-टाइम हाई रिकॉर्ड - KURUKSHETRA, हरियाणा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
हरियाणा में सितंबर के दौरान बिजली की मांग ने तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वीरवार को मांग 14,503 मेगावाट के पार पहुंच गई।

इससे पहले सितंबर में वर्ष 2025 में अधिकतम मांग 14,200 मेगावाट व वर्ष 2026 में 14,370 मेगावाट दर्ज की गई थी। महीने की शुरुआत में बिजली की मांग घटकर चार सितंबर के आसपास करीब 13,200 मेगावाट रह गई थी।

इसके बाद करीब 15 सितंबर से मांग में फिर तेजी आने लगी। माह के दूसरे पखवाड़े में बढ़ती खपत ने बिजली तंत्र पर दबाव बढ़ाया है।

प्रदेश के पास 16,552 मेगावाट अनुबंधित बिजली की उपलब्धता है। इस साल गर्मी के मौसम में बिजली की अधिकतम मांग 16,454 मेगावाट पहुंच गई थी।

मांग रिकॉर्ड के अनुसार रात के समय बिजली की खपत कम हुई है, लेकिन दिन में वृद्धि जारी है। हरियाणा बिजली निगम से सेवानिवृत्त इंजीनियर्स मुकेश के मुताबिक सितंबर में भी तापमान अधिक रहने से घरों और प्रतिष्ठानों में पंखे, कूलर व एसी का इस्तेमाल जारी है।

इस बार बारिश में कमी या असमान वितरण के कारण खेतों में ट्यूबवेल चलाने की जरूरत बढ़ी है। वहीं, उद्योगों की नियमित गतिविधियों के साथ घरेलू बिजली उपयोग ने कुल मांग को बढ़ाया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जमुनिया के सोलर पार्क से युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते कलेक्टर ने 120 मेगावाट क्षमता वाले सोलर पार्क का किया निरीक्षण, सूर्य मित्र व टेक्नीशियन प्रशिक्षण की कार्ययोजना बन
Haryana के कॉलेजों में दाखिले के लिए एक और मौका, छठी बार बढ़ी तारीख; अभी भी आधी से ज्यादा सीटें खाली
Kurukshetra25 Sep

Haryana के कॉलेजों में दाखिले के लिए एक और मौका, छठी बार बढ़ी तारीख; अभी भी आधी से ज्यादा सीटें खाली

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा के कॉलेजों में दाखिले की तारीख छठी बार बढ़ा दी गई…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा में भ्रष्टाचार की शिकायत सीधे ACB से; मुख्यमंत्री सैनी ने किया ‘सतर्क हरियाणा’ मोबाइल ऐप का शुभारंभ
Kurukshetra25 Sep

हरियाणा में भ्रष्टाचार की शिकायत सीधे ACB से; मुख्यमंत्री सैनी ने किया ‘सतर्क हरियाणा’ मोबाइल ऐप का शुभारंभ

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को हरियाणा सचिवालय से ‘सतर्क –…

पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस सेवा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने वर्ष 2026 में महराजगंज पुलिस के 26 पुलिसकर्मियों को सेवा पदक से सम्मानित किया है
एशियन गेम्स 2026 में हरियाणवियों का जलवा, कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने जीता Gold Medal, मुख्यमंत्री सैनी ने दी बधाई
Kurukshetra25 Sep

एशियन गेम्स 2026 में हरियाणवियों का जलवा, कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने जीता Gold Medal, मुख्यमंत्री सैनी ने दी बधाई

एशियन गेम्स 2026 में हरियाणवियों का जलवा, कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने जीता Gold Medal, मुख्यमंत्री सैनी ने दी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!