Haryana के कॉलेजों में दाखिले के लिए एक और मौका, छठी बार बढ़ी तारीख; अभी भी आधी से ज्यादा सीटें खाली
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
हरियाणा के कॉलेजों में दाखिले की तारीख छठी बार बढ़ा दी गई है। इसके बावजूद कॉलेजों में अभी भी 50 फीसदी से अधिक सीटें खाली हैं।
उच्चतर शिक्षा विभाग ने दाखिले से वंचित विद्यार्थियों को एक और मौका दिया है। अब विद्यार्थी 6 अक्तूबर तक स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) कक्षाओं में प्रवेश ले सकेंगे।
प्रदेश के कॉलेजों में अब तक करीब 1.12 लाख दाखिले हुए हैं जबकि विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 1.50 लाख प्रवेश का लक्ष्य रखा था। इस बार पोर्टल पर 1.47 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था लेकिन पंजीकरण के मुकाबले दाखिले कम हुए हैं।
उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक ने दाखिले की तारीख बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं। विभाग के अनुसार कॉलेजों और विद्यार्थियों की ओर से पोर्टल दोबारा खोलने और प्रवेश की तिथि बढ़ाने की मांग की जा रही थी।
इसी को देखते हुए अब अंतिम तारीख 6 अक्तूबर तय की गई है। सभी राज्य विश्वविद्यालयों, सरकारी, सहायता प्राप्त व स्ववित्तपोषित कॉलेजों को दाखिले की नई समय सीमा की जानकारी दे दी गई है।
कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि वे दाखिले से वंचित विद्यार्थियों तक इसकी सूचना पहुंचाएं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

रूपईडीहाबहराइचl हमारे देश में सनातन धर्म को जगाने के लिए सत्संग एवं प्रवचन का कार्यक्रम सदियों से होता…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा में सितंबर के दौरान बिजली की मांग ने तीन साल का…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। सेवा संकल्प-जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना एवं एसपी दिलीप सोनी…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को हरियाणा सचिवालय से ‘सतर्क –…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज पुलिस के 26 कर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक से सम्मान महराजगंज/ उत्तर प्रदेश 25 सितंबर…
पूरी खबर पढ़ें →
एशियन गेम्स 2026 में हरियाणवियों का जलवा, कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने जीता Gold Medal, मुख्यमंत्री सैनी ने दी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।