Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

हरियाणा में भ्रष्टाचार की शिकायत सीधे ACB से; मुख्यमंत्री सैनी ने किया ‘सतर्क हरियाणा’ मोबाइल ऐप का शुभारंभ

25 Sep 2026, 04:00 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हरियाणा में भ्रष्टाचार की शिकायत सीधे ACB से; मुख्यमंत्री सैनी ने किया ‘सतर्क हरियाणा’ मोबाइल ऐप का शुभारंभ - KURUKSHETRA, हरियाणा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को हरियाणा सचिवालय से ‘सतर्क – हरियाणा’ मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया। इस ऐप के माध्यम से नागरिक भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत एवं सूचना सीधे राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी), हरियाणा तक पहुंचा सकेंगे।

ऐप में हेल्पलाइन से सीधे जुड़ने, डिजिटल साक्ष्य अपलोड करने, संबंधित जिले के एसीबी अधिकारी की जानकारी एवं लोकेशन प्राप्त करने तथा एफआईआर की कॉपी डाउनलोड करने जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस मोबाइल ऐप की विशेषता यह है कि कई बार नागरिकों को भ्रष्टाचार संबंधी जानकारी तो होती है, लेकिन उन्हें एसवी एंड एसीबी की हेल्पलाइन का नंबर याद नहीं रहता।

‘सतर्क – हरियाणा’ ऐप के माध्यम से इस समस्या का समाधान किया गया है। ऐप में उपलब्ध हेल्पलाइन सुविधा पर केवल एक टच करने पर नागरिक सीधे एसवी एंड एसीबी की हेल्पलाइन से जुड़ सकेंगे।

इससे उन्हें हेल्पलाइन नंबर याद रखने की आवश्यकता नहीं होगी और वे आवश्यकता पड़ने पर तत्काल संपर्क कर सकेंगे। यदि किसी नागरिक के पास भ्रष्टाचार से संबंधित कोई वीडियो, ऑडियो, फोटो अथवा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी है, लेकिन वह तत्काल किसी व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करवाना चाहता, तो ऐसी सूचना भी ऐप के माध्यम से एसवी एंड एसीबी तक पहुंचाई जा सकेगी।

इस दौरान गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इससे भ्रष्टाचार संबंधी प्राप्त सूचनाओं का एक व्यवस्थित डिजिटल डेटाबेस तैयार करने में सहायता मिलेगी।

आवश्यकता के अनुसार भविष्य में इन सूचनाओं का विश्लेषण एवं उपयोग नियमानुसार किया जा सकेगा। नागरिकों की सुविधा के लिए हरियाणा के सभी 23 जिलों को ऐप से जोड़ा गया है।

यदि कोई व्यक्ति किसी दूसरे जिले में जाता है और उसे वहां भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत या सूचना देनी हो, तो ऐप में संबंधित जिले का चयन करने पर वहां के एसवी एंड एसीबी इंचार्ज का नाम एवं मोबाइल नंबर उपलब्ध होगा। साथ ही गूगल लोकेशन के माध्यम से संबंधित कार्यालय का स्थान और वहां पहुंचने का मार्ग भी देखा जा सकेगा।

नागरिक आवश्यकता के अनुसार संबंधित अधिकारी से फोन पर संपर्क करने के साथ-साथ कार्यालय जाकर भी अपनी शिकायत या सूचना प्रस्तुत कर सकते हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हरियाणा में टूटा 3 साल का रिकॉर्ड, सितंबर में गर्मी और उमस ने बढ़ाई टेंशन…बिजली मांग का ऑल-टाइम हाई रिकॉर्ड
Kurukshetra25 Sep

हरियाणा में टूटा 3 साल का रिकॉर्ड, सितंबर में गर्मी और उमस ने बढ़ाई टेंशन…बिजली मांग का ऑल-टाइम हाई रिकॉर्ड

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा में सितंबर के दौरान बिजली की मांग ने तीन साल का…

पूरी खबर पढ़ें →
जमुनिया के सोलर पार्क से युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते कलेक्टर ने 120 मेगावाट क्षमता वाले सोलर पार्क का किया निरीक्षण, सूर्य मित्र व टेक्नीशियन प्रशिक्षण की कार्ययोजना बन
Haryana के कॉलेजों में दाखिले के लिए एक और मौका, छठी बार बढ़ी तारीख; अभी भी आधी से ज्यादा सीटें खाली
Kurukshetra25 Sep

Haryana के कॉलेजों में दाखिले के लिए एक और मौका, छठी बार बढ़ी तारीख; अभी भी आधी से ज्यादा सीटें खाली

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा के कॉलेजों में दाखिले की तारीख छठी बार बढ़ा दी गई…

पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस सेवा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने वर्ष 2026 में महराजगंज पुलिस के 26 पुलिसकर्मियों को सेवा पदक से सम्मानित किया है
एशियन गेम्स 2026 में हरियाणवियों का जलवा, कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने जीता Gold Medal, मुख्यमंत्री सैनी ने दी बधाई
Kurukshetra25 Sep

एशियन गेम्स 2026 में हरियाणवियों का जलवा, कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने जीता Gold Medal, मुख्यमंत्री सैनी ने दी बधाई

एशियन गेम्स 2026 में हरियाणवियों का जलवा, कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने जीता Gold Medal, मुख्यमंत्री सैनी ने दी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!