बेवल-बभनपुर संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य तेज, वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सलोन। क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया है।
क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार कोरी के प्रयास से स्वीकृत बेवल-सन्नहिया मार्ग से बभनपुर-पूरे गौतमन मार्ग को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। त्वरित आर्थिक विकास योजना 2025-26 के अंतर्गत करीब 0.765 किलोमीटर लंबे इस संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 48.90 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
मार्ग पर इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जा रहा है। पटरी भराई के बाद किनारों पर ईंटों से बॉर्डर तैयार की जा रही है, वहीं इंटरलॉकिंग ब्रिक्स सहित अन्य निर्माण सामग्री भी कार्यस्थल पर पहुंच चुकी है।
ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अवर अभियंता राजीव कुशवाहा ने बताया कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। कई इलाकों का आवागमन होगा आसान
इस संपर्क मार्ग के निर्माण से रायबरेली और प्रतापगढ़ के बीच कई प्रमुख मार्गों तक पहुंच आसान होगी।
क्षेत्र के सैकड़ों वाहन चालकों को खराब रास्ते की परेशानी से राहत मिलेगी। साथ ही विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों और आम राहगीरों के लिए बाजारों तथा प्रमुख मार्गों तक आवागमन सुगम होगा।
क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार कोरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनता की सुविधाओं और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आगे भी प्रयास जारी रहेंगे।
रिपोर्ट: चैतन्य सिंह
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

🔴 महिला सम्मान के दावों के बीच रोडवेज परिचालक पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप शाहजहांपुर डिपो…
पूरी खबर पढ़ें →
विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर यूनाइटेड वेलफेयर फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने किया सेवा कार्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, वृद्धाश्रम में…
पूरी खबर पढ़ें →
*आगरा के फतेहाबाद विधायक का निधन* आगरा की फतेहाबाद सीट से BJP विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन गुरुवार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसहारनपुर में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि हैकर ने मोबाइल नंबर को हैक…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित राजस्व कार्यों एवं वसूली, एनएचएआई के वादों तथा विभिन्न धाराओं के अंतर्गत लंबित…
पूरी खबर पढ़ें →
*गणेश प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन, सफाई व्यवस्था को लेकर उठे सवाल* रूपईडीहा थाना प्रभारी और ईओ के समझाने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।