Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bahraich

रुपईडीहा थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार मिश्रा तथा नगर पंचायत ईओ के समझाने पर भक्त गणेश प्रतिमा केविसर्जन को हुए तैयार

25 Sep 2026, 06:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रुपईडीहा थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार मिश्रा तथा नगर पंचायत ईओ के समझाने पर भक्त गणेश प्रतिमा केविसर्जन को हुए तैयार - BAHRAICH, उत्तर प्रदेश

*गणेश प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन, सफाई व्यवस्था को लेकर उठे सवाल*

रूपईडीहा थाना प्रभारी और ईओ के समझाने के बाद निकली विसर्जन शोभायात्रा

रुपईडीहा, बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर स्थित नगर पंचायत रुपईडीहा में गणेश उत्सव के समापन के अवसर पर शुक्रवार को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन से पहले नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर गणेश पूजा समितियों के पदाधिकारियों में नाराजगी देखने को मिली।
आजाद नगर स्थित श्री गणेश सेवा समिति के संरक्षक अमित कौशल समेत समिति के पदाधिकारियों ने सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। समिति के लोगों ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रामबदन यादव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विसर्जन यात्रा रोक दी। उनका कहना था कि जब तक नगर और पंडालों के आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं कराई जाती, तब तक प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं किया जाएगा।
मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी रुपईडीहा हरेंद्र मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रामबदन यादव भी मौके पर पहुंचे और समिति के पदाधिकारियों व श्रद्धालुओं से बातचीत की। थाना प्रभारी ने लोगों को समझाते हुए शांत कराया और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद नगर पंचायत की ओर से सफाई कार्य कराया गया।
सफाई व्यवस्था दुरुस्त होने के बाद शाम करीब चार बजे रुपईडीहा नगर में स्थापित गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। प्रतिमाएं नगर भ्रमण करते हुए गायघाट के लिए रवाना हुईं। इस दौरान श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल के साथ शांतिपूर्ण माहौल में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया l
रिपोर्ट रमेश सिंह तहसील नानपाराबहराइच

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बिल जमा करने के लिए शनिवार-रविवार भी खुला रहेगा बेगूं बिजली कार्यालय
Chittorgarh25 Sep

बिल जमा करने के लिए शनिवार-रविवार भी खुला रहेगा बेगूं बिजली कार्यालय

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएनएल) के बेगूं उपखंड कार्यालय ने विद्युत बकाया उपभोक्ताओं…

पूरी खबर पढ़ें →
विकसित भारत- जन सेवा अभियान’ के तहत राज्य स्तरीय युवा संवाद का हुआ सीधा प्रसारण वीडियो कॉंफ़्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े जिले के विद्यार्थी और युवा जिला कलक्टर ने विद्यार्थिय
विकसित भारत- जन सेवा अभियान* *जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन* *आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित* *27 सितंबर तक जिले के सभी आंग
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित राजस्व कार्यों एवं लंबित वादों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा सभागार निर्धारित समय सीमा से अधिक समय से लंबित वादों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्त
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
error: Content is protected !!