Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Didwana-Kuchaman

विकसित भारत-जन सेवा अभियान* 26 से 28 सितम्बर तक प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर लगेंगे सेवा शिविर, 22 विभाग देंगे सेवाएं आमजन की समस्याओं,लंबित प्रकरणों,परिवेदनाओं का होगा त्वरित निस्

25 Sep 2026, 06:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

डीडवाना-कुचामन, राजस्थान सरकार के राजस्व विभाग द्वारा विकसित भारत-जन सेवा अभियान के अंतर्गत 26 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश के समस्त गिरदावर सर्किल मुख्यालयों पर भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों का आयोजन जिले की सभी तहसीलों के गिरदावर सर्किल मुख्यालयों पर प्रातः 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

इन शिविरों में जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन की भावना को सुदृढ़ करते हुए विकसित भारत-विकसित राजस्थान के लक्ष्य को प्राप्त करने में आमजन, किसानों, महिलाओं एवं युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। शिविरों में 22 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भाग लेकर आमजन की समस्याओं, लंबित प्रकरणों एवं परिवेदनाओं का मौके पर निस्तारण करेंगे तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

इन शिविरों में राजस्व विभाग द्वारा निम्न 12 प्रकार के कार्य सम्पादित किए जाएंगे। राजस्व अभिलेख एवं खातों का शुद्धिकरण, आपसी सहमति से खातों का विभाजन, रास्ते के प्रकरणों का निस्तारण, नामांतरकरण संबंधी प्रकरणों का निस्तारण, सरकारी/चारागाह/विभागीय भूमियों के अतिक्रमण प्रकरण, भूमिहीन किसानों को भूमि आवंटन, गैर खातेदारी से खातेदारी अधिकार प्रदान करना, सीमाज्ञान/पत्थरगढ़ी के प्रकरणों का निस्तारण, आबादी विस्तार हेतु राजकीय भूमि आवंटन एवं आरक्षण, सार्वजनिक/राजकीय प्रयोजनार्थ भूमि आवंटन/आरक्षण प्रस्ताव, जाति/मूल निवास/हैसियत प्रमाण-पत्र जारी करना तथा फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य किये जायेगें।

*शनिवार को जिले के 16 गिरदावर सर्किल पर आयोजित होंगे शिविर*

शनिवार,26 सितंबर को ज़िले के लिए 16 गिरदावर सर्किल मुख्यालयों पर शिविर आयोजित होंगे- इसके तहत डीडवाना, मौलासर व निमोद में, छोटी खाटू के केराप में, कुचामन के जिलिया व मंडावरा में, लाडनूं के निम्बी जोधा व मिठडी में, नावां के नावां व मिठडी में, मकराना के बुडसु, बेसरोली व बोरावड में तथा परबतसर के मंगलाना, रिड व जावला में शिविर आयोजित किये जायेंगे।

जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्र के आमजन से अपील की है कि वे 26 से 28 सितंबर तक आयोजित होने वाले अपने निकटतम शिविर में पहुंचकर संबंधित विभाग की सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उठाएं तथा लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बिल जमा करने के लिए शनिवार-रविवार भी खुला रहेगा बेगूं बिजली कार्यालय
Chittorgarh25 Sep

बिल जमा करने के लिए शनिवार-रविवार भी खुला रहेगा बेगूं बिजली कार्यालय

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएनएल) के बेगूं उपखंड कार्यालय ने विद्युत बकाया उपभोक्ताओं…

पूरी खबर पढ़ें →
विकसित भारत- जन सेवा अभियान’ के तहत राज्य स्तरीय युवा संवाद का हुआ सीधा प्रसारण वीडियो कॉंफ़्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े जिले के विद्यार्थी और युवा जिला कलक्टर ने विद्यार्थिय
विकसित भारत- जन सेवा अभियान* *जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन* *आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित* *27 सितंबर तक जिले के सभी आंग
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित राजस्व कार्यों एवं लंबित वादों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा सभागार निर्धारित समय सीमा से अधिक समय से लंबित वादों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्त
विद्युत विभाग की घोर लापरवाही: 11kV लाइन का खंभा टूटा, आधा गांव अंधेरे में डूबा, टला बड़ा हादसा*
Chhindwara25 Sep

विद्युत विभाग की घोर लापरवाही: 11kV लाइन का खंभा टूटा, आधा गांव अंधेरे में डूबा, टला बड़ा हादसा*

सिंगोड़ी: सिंगोड़ी क्षेत्र में विद्युत विभाग की एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। 11kV हाईटेंशन विद्युत…

पूरी खबर पढ़ें →
रुपईडीहा थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार मिश्रा तथा नगर पंचायत ईओ के समझाने पर भक्त गणेश प्रतिमा केविसर्जन को हुए तैयार
Bahraich25 Sep

रुपईडीहा थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार मिश्रा तथा नगर पंचायत ईओ के समझाने पर भक्त गणेश प्रतिमा केविसर्जन को हुए तैयार

*गणेश प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन, सफाई व्यवस्था को लेकर उठे सवाल* रूपईडीहा थाना प्रभारी और ईओ के समझाने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!