डीडवाना-कुचामन, जिले में विकसित भारत – जन सेवा अभियान' के अंतर्गत शुक्रवार को जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय 'युवा संवाद' कार्यक्रम में जिले के विद्यार्थियों व युवाओं ने वीसी के माध्यम से जुड़कर भाग लिया। इस अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वीडियो कॉंफ़्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।
जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुए कार्यक्रम में जिले के युवाओं ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम से माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा और राज्य सभा सांसद श्री नितिन नबीन के संबोधन को सुना। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री शर्मा और राज्य सभा सांसद श्री नितिन नबीन ने राज्य के युवाओं से संवाद किया विकसित भारत के संबंध में युवाओं के विचारों को जाना।
युवा संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को देश और राज्य के विकास की मुख्यधारा से जोड़ना और 'विकसित भारत' के संकल्प को पूरा करने में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर जिला कलक्टर अवधेश मीना ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के विद्यार्थियों और युवाओं को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय व विद्यालय के विद्यार्थी,एनएसएस, एनसीसी, स्काउट से जुड़े युवा उपस्थित रहे।