Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Didwana-Kuchaman

विकसित भारत- जन सेवा अभियान* *जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन* *आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित* *27 सितंबर तक जिले के सभी आंग

25 Sep 2026, 06:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
विकसित भारत- जन सेवा अभियान* *जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम का हुआ आयोजन* *आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित* *27 सितंबर तक जिले के सभी आंग - डीडवाना-कुचामन, राजस्थान

डीडवाना-कुचामन, जिले में विकसित भारत – जन सेवा अभियान' के अंतर्गत महिला बाल विकास व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर 25 से 27 सितंबर, 2026 तक तीन दिवसीय "आंगन मिलन सेवा" कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार से किया गया। 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को पोषण और स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ना तथा जमीनी स्तर पर काम करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करना है।

विकसित भारत-जनसेवा अभियान के तहत 25 से 27 सितम्बर तक आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर हर दिन विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रो पर स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों, संस्था प्रधानों, शिक्षकों, चिकित्सकों और जनप्रतिनिधियों द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं आशा सहयोगिनियों का विशेष अभिनंदन किया गया और उनको माला पहनाकर और औषधीय/पर्यावरण अनुकूल पौधे भेंट कर उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों व नागरिकों को जागरूक किया गया, योग्य और नए लाभार्थियों का मौके पर ही रजिस्ट्रेशन, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना (PMMVY) और मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना के तहत विशेष पंजीकरण तथा केंद्रों पर गोदभराई, अन्नप्राशन, लाभार्थी संवाद और अनुभव साझा करने जैसे कार्यक्रमों के साथ-साथ 'पोषण' थीम पर आधारित रंगोली प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।

महिला बाल विकास विभाग के सहायक निदेशक गौरव चौधरी ने बताया कि विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रो पर 27 सितम्बर तक आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिका व आशा सहयोगिनियों को सम्मानित किया जायेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बिल जमा करने के लिए शनिवार-रविवार भी खुला रहेगा बेगूं बिजली कार्यालय
Chittorgarh25 Sep

बिल जमा करने के लिए शनिवार-रविवार भी खुला रहेगा बेगूं बिजली कार्यालय

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएनएल) के बेगूं उपखंड कार्यालय ने विद्युत बकाया उपभोक्ताओं…

पूरी खबर पढ़ें →
विकसित भारत- जन सेवा अभियान’ के तहत राज्य स्तरीय युवा संवाद का हुआ सीधा प्रसारण वीडियो कॉंफ़्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े जिले के विद्यार्थी और युवा जिला कलक्टर ने विद्यार्थिय
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित राजस्व कार्यों एवं लंबित वादों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा सभागार निर्धारित समय सीमा से अधिक समय से लंबित वादों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्त
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
विद्युत विभाग की घोर लापरवाही: 11kV लाइन का खंभा टूटा, आधा गांव अंधेरे में डूबा, टला बड़ा हादसा*
Chhindwara25 Sep

विद्युत विभाग की घोर लापरवाही: 11kV लाइन का खंभा टूटा, आधा गांव अंधेरे में डूबा, टला बड़ा हादसा*

सिंगोड़ी: सिंगोड़ी क्षेत्र में विद्युत विभाग की एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। 11kV हाईटेंशन विद्युत…

पूरी खबर पढ़ें →
रुपईडीहा थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार मिश्रा तथा नगर पंचायत ईओ के समझाने पर भक्त गणेश प्रतिमा केविसर्जन को हुए तैयार
Bahraich25 Sep

रुपईडीहा थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार मिश्रा तथा नगर पंचायत ईओ के समझाने पर भक्त गणेश प्रतिमा केविसर्जन को हुए तैयार

*गणेश प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन, सफाई व्यवस्था को लेकर उठे सवाल* रूपईडीहा थाना प्रभारी और ईओ के समझाने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!