Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hardoi

एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष ब्रजकिशोर के नेतृत्व में कंपनी गार्डन, हरदोई में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

25 Sep 2026, 07:27 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष ब्रजकिशोर के नेतृत्व में कंपनी गार्डन, हरदोई में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। - HARDOI, उत्तर प्रदेश

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर यूनाइटेड वेलफेयर फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने किया सेवा कार्य

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, वृद्धाश्रम में फल वितरण और फार्मेसी को दवाइयां भेंट कर दिया सेवा का संदेश

हरदोई। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर 25 सितंबर 2026 को यूनाइटेड वेलफेयर फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से जनसेवा के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष ब्रजकिशोर के नेतृत्व में कंपनी गार्डन, हरदोई में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिला औषधि निरीक्षक दीपक कुमार पांडेय से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

इसके बाद एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य अलीपुर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे, जहां बुजुर्गों को फल वितरित किए गए। साथ ही वृद्धाश्रम की फार्मेसी के लिए दवाइयों का अनुदान भी किया गया। इस पहल के माध्यम से बुजुर्गों की सेवा और जरूरतमंदों की सहायता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ब्रजकिशोर, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर शर्मा, कोषाध्यक्ष राजकुमार सिंह सहित यूनियन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में एसोसिएशन की ओर से विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में सभी फार्मासिस्ट साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों के योगदान और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को रेखांकित किया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

भेरूघाट में 6-7 वाहन भिड़े, बस भी चपेट में12 से ज्यादा घायल, आईशर चालक वाहन में फंसा; 30 मिनट की मशक्कत के बाद निकाला, मानपुर अस्पताल में उपचार
SIEL-P और बल रक्षा भारत ने नोएडा के ककराला गांव में UDAAN मल्टी एक्टिविट सेंटर का किया गया उद्घाटन
Bahraich25 Sep

SIEL-P और बल रक्षा भारत ने नोएडा के ककराला गांव में UDAAN मल्टी एक्टिविट सेंटर का किया गया उद्घाटन

*SIEL राकेश कुमार चौहान पत्रकार कारीकोट वंदे भारत लाइव न्यूज टीवी चैनल बहराइच उत्तर प्रदेश नोएडा, 2026: में…

पूरी खबर पढ़ें →
शाहजहांपुर डिपो की बस में महिला यात्री से कथित दुर्व्यवहार, शाहाबाद थाने में पहुंची शिकायत
Hardoi25 Sep

शाहजहांपुर डिपो की बस में महिला यात्री से कथित दुर्व्यवहार, शाहाबाद थाने में पहुंची शिकायत

🔴 महिला सम्मान के दावों के बीच रोडवेज परिचालक पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप शाहजहांपुर डिपो…

पूरी खबर पढ़ें →
यूसीसी कानून वापस लेने की मांग, मुस्लिम समाज ने कलेक्टर कार्यालय पहुंच सौंपा ज्ञापन
Agar-Malwa25 Sep

यूसीसी कानून वापस लेने की मांग, मुस्लिम समाज ने कलेक्टर कार्यालय पहुंच सौंपा ज्ञापन

आगर-मालवा। मध्यप्रदेश में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर शुक्रवार दोपहर मुस्लिम समाज के लोगों ने कलेक्टर…

पूरी खबर पढ़ें →
रिश्ते की मामी के घर चोरी करने वाला आरोपी अपने साथियों सहित गिरफ्तार, आरोपी सहित तीन व्यक्तियों की संलिप्तता उजागर
Umaria25 Sep

रिश्ते की मामी के घर चोरी करने वाला आरोपी अपने साथियों सहित गिरफ्तार, आरोपी सहित तीन व्यक्तियों की संलिप्तता उजागर

उमरिया रिश्ते की मामी के घर चोरी करने वाला आरोपी अपने साथियों सहित गिरफ्तार, आरोपी सहित तीन व्यक्तियों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!