भेरूघाट में 6-7 वाहन भिड़े, बस भी चपेट में12 से ज्यादा घायल, आईशर चालक वाहन में फंसा; 30 मिनट की मशक्कत के बाद निकाला, मानपुर अस्पताल में उपचार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


भेरूघाट में 6-7 वाहन भिड़े, बस भी चपेट में12 से ज्यादा घायल, आईशर चालक वाहन में फंसा; 30 मिनट की मशक्कत के बाद निकाला, मानपुर अस्पताल में उपचार
रिपोर्टर पवन सावले
मानपुर। राऊ-खलघाट फोरलेन के भेरूघाट पर बुधवार 23 सितंबर को करीब 11:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक यात्री बस समेत 6-7 वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
बताया जा रहा है कि घाट चढ़ रहे एक वाहन के रॉन्ग साइड आने के दौरान सामने से आ रही यात्री बस और अन्य वाहन अनियंत्रित होकर आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे में आईशर वाहन का चालक अपने ही वाहन में फंस गया। मानपुर पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। सभी घायलों को टोल एम्बुलेंस की मदद से मानपुर अस्पताल पहुंचाया गया।
सूचना मिलते ही मानपुर और धामनोद पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराने में जुट गई। हादसे के कारण मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*SIEL राकेश कुमार चौहान पत्रकार कारीकोट वंदे भारत लाइव न्यूज टीवी चैनल बहराइच उत्तर प्रदेश नोएडा, 2026: में…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 महिला सम्मान के दावों के बीच रोडवेज परिचालक पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप शाहजहांपुर डिपो…
पूरी खबर पढ़ें →
विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर यूनाइटेड वेलफेयर फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने किया सेवा कार्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, वृद्धाश्रम में…
पूरी खबर पढ़ें →
*आगरा के फतेहाबाद विधायक का निधन* आगरा की फतेहाबाद सीट से BJP विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन गुरुवार…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। मध्यप्रदेश में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर शुक्रवार दोपहर मुस्लिम समाज के लोगों ने कलेक्टर…
पूरी खबर पढ़ें →
उमरिया रिश्ते की मामी के घर चोरी करने वाला आरोपी अपने साथियों सहित गिरफ्तार, आरोपी सहित तीन व्यक्तियों…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।