कैमूर में जन-संवाद कार्यक्रम, जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन का निर्देश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कैमूर में जन-संवाद कार्यक्रम, जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन का निर्देश
भभुआ/कैमूर। जिला प्रशासन की ओर से आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को कैमूर जिले के सभी कार्यालयों में जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं।
समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 38 आवेदन प्राप्त हुए। जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों का संज्ञान लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा के भीतर मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिला मुख्यालय से लेकर सुदूर ग्रामीण पंचायतों तक विभागीय पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अधिकारियों ने क्षेत्र में पहुंचकर नागरिकों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार जिला मुख्यालय स्तर पर 14 अधिकारियों ने 7 नागरिकों से संवाद किया। वहीं जिले के 11 प्रखंडों में 13 अधिकारियों की उपस्थिति रही, जहां 21 नागरिकों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
जिला प्रशासन के अनुसार जन-संवाद अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी तंत्र को सीधे जनता के द्वार तक पहुंचाना और नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। जिला नोडल पदाधिकारी ने बताया कि संवाद के दौरान प्राप्त फीडबैक के आधार पर लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाने के साथ-साथ विकास योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*SIEL राकेश कुमार चौहान पत्रकार कारीकोट वंदे भारत लाइव न्यूज टीवी चैनल बहराइच उत्तर प्रदेश नोएडा, 2026: में…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 महिला सम्मान के दावों के बीच रोडवेज परिचालक पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप शाहजहांपुर डिपो…
पूरी खबर पढ़ें →
विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर यूनाइटेड वेलफेयर फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने किया सेवा कार्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, वृद्धाश्रम में…
पूरी खबर पढ़ें →
*आगरा के फतेहाबाद विधायक का निधन* आगरा की फतेहाबाद सीट से BJP विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन गुरुवार…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। मध्यप्रदेश में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर शुक्रवार दोपहर मुस्लिम समाज के लोगों ने कलेक्टर…
पूरी खबर पढ़ें →
उमरिया रिश्ते की मामी के घर चोरी करने वाला आरोपी अपने साथियों सहित गिरफ्तार, आरोपी सहित तीन व्यक्तियों…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।