फरेंदा में गूंजा भाजपा का जोश, नवनियुक्त जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी का जगह-जगह भव्य स्वागत

फरेंदा में गूंजा भाजपा का जोश, नवनियुक्त जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी का जगह-जगह भव्य स्वागत
पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प
फरेन्दा /महराजगंज 25 सितंबर 2026
भारतीय जनता पार्टी महराजगंज के नवनियुक्त जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी के फरेंदा में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत कर संगठन की एकजुटता और ताकत का संदेश दिया। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।
फरेंदा पहुंचते ही विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिला प्रभारी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने तथा पार्टी के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का संकल्प लिया।
स्वागत कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं दर्जा प्राप्त मंत्री चौधरी शिवेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान पार्टी नेताओं ने संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, आपसी समन्वय बढ़ाने और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने पर जोर दिया। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बात कही गई।
नवनियुक्त जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कार्यकर्ताओं ने उनके मार्गदर्शन में संगठन को नई गति मिलने की उम्मीद जताई। वहीं, स्वागत कार्यक्रम में दिखी कार्यकर्ताओं की भीड़ और उत्साह ने फरेंदा में भाजपा संगठन की सक्रियता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को धार देने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और आगामी कार्यक्रमों को मजबूती से जमीन पर उतारने को लेकर भी चर्चा हुई। उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






