Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

नशा मुक्त युवा विकसित भारत की नीव करेंगे मजबूत: प्रो. सुनील ढींगरा

26 Sep 2026, 12:50 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नशा मुक्त युवा विकसित भारत की नीव करेंगे मजबूत: प्रो. सुनील ढींगरा - KURUKSHETRA, हरियाणा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
यूआईईटी संस्थान में विकसित भारत अभियान को लेकर कविता, भाषण, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में यूआईईटी संस्थान में माई युवा भारत कुरुक्षेत्र, यूआईईटी तथा स्वदेशी जागरण मंच कुरुक्षेत्र द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर कविता, भाषण व पोस्टर मेंकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

इस अवसर पर यूआईईटी संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा ने कहा पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन से प्रेरणा लेकर युवाओं को नशा मुक्त रहना चाहिए क्योंकि नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की नीव को मजबूत बना सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जैसे उत्कृष्ट व्यक्तित्व से ही नवाचार, उद्यमिता, कौशल विकास और स्वदेशी संबंधी आचरण ग्रहण कर विकसित भारत अभियान का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है। इस मौके पर माई युवा भारत, कुरुक्षेत्र की उपनिदेशिका सुरमयी शर्मा के साथ समीर खान, उदयपुर, राजस्थान, दिव्या सिंह रांची, झारखंड (स्टेट ऑफिस) सौरभ पांडे, साहेबगंज, झारखंड फुआद मुहम्मद, भद्रक, ओडिशा थंबी प्रभाकरन, वेल्लोर, तमिलनाडु, समर्थ सोहल पंजाब, दीपक यादव शहडोल मध्य प्रदेश, अनुराग, दविंदर, अमित, प्रतिभा सहित सभी युवा प्रतिभागियों ने नशा मुक्त भारत अभियान का संकल्प लिया।

संस्थान की ओर से हरिकेश पपोसा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। लेफ्टिनेंट डॉ.

अजय जांगड़ा ने पंडित दीन दयाल उपाधाय पर प्रकाश डालते हुए स्वदेशी और आत्मनिर्भर से विकसित भारत तथा तमिलनाडु से फुवाद मुहमद ने माई भारत में युवाओं की भूमिका व राष्ट्र निर्माण पर अपने विचार रखे। सौरभ पांडे ने पंडित जी की जीवन शैली और कार्यप्रणाली को स्क्रीन के माध्यम दर्शाया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कविता, भाषण, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया तथा विजेता प्रतिभागियों को माई युवा भारत, कुरुक्षेत्र द्वारा पुरस्कृत किया गया। #kuk #kurukshetra #kurukshetrauniversity #haryana

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राइफल शूटिंग में ग्लोबल स्कूल के चार निशानेबाजों ने जीते रजत पदक जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, चारों का राज्य स्तर पर चयन
Jhalawar25 Sep

राइफल शूटिंग में ग्लोबल स्कूल के चार निशानेबाजों ने जीते रजत पदक जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, चारों का राज्य स्तर पर चयन

खानपुर। 70वीं जिला स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता 2026-27 में ग्लोबल इंग्लिश मीडियम स्कूल, खानपुर के निशानेबाजों ने शानदार…

पूरी खबर पढ़ें →
भारी बारिश को देखते हुए जिला अधिकारी महराजगंज ने 1 से 12 वीं तक के विद्यालयो दिनांक 26 सितंबर को बन्द करने का दिया आदेश
Mahrajganj25 Sep

भारी बारिश को देखते हुए जिला अधिकारी महराजगंज ने 1 से 12 वीं तक के विद्यालयो दिनांक 26 सितंबर को बन्द करने का दिया आदेश

महराजगंज/ उत्तर प्रदेश 25 सितंबर 2026 रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी। महराजगंज। भारी बारिश को देखते हुए…

पूरी खबर पढ़ें →
पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी : उधार पेट्रोल देने से मना करने पर 2 युवकों ने सेल्समैन और मालिक को पीटा, CCTV में कैद वारदात
Kurukshetra25 Sep

पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी : उधार पेट्रोल देने से मना करने पर 2 युवकों ने सेल्समैन और मालिक को पीटा, CCTV में कैद वारदात

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana जिला कुरुक्षेत्र में पेट्रोल पंप पर उधार पेट्रोल देने से मना करना…

पूरी खबर पढ़ें →
चंडीगढ़ में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर छोड़ा वाटर कैनन, माहौल तनावपूर्ण
Kurukshetra25 Sep

चंडीगढ़ में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर छोड़ा वाटर कैनन, माहौल तनावपूर्ण

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा कांग्रेस ने शुक्रवार को वोट चोरी के मुद्दे पर चंडीगढ़ में…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा में टूटा 3 साल का रिकॉर्ड, सितंबर में गर्मी और उमस ने बढ़ाई टेंशन…बिजली मांग का ऑल-टाइम हाई रिकॉर्ड
Kurukshetra25 Sep

हरियाणा में टूटा 3 साल का रिकॉर्ड, सितंबर में गर्मी और उमस ने बढ़ाई टेंशन…बिजली मांग का ऑल-टाइम हाई रिकॉर्ड

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा में सितंबर के दौरान बिजली की मांग ने तीन साल का…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!