Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jhalawar

राइफल शूटिंग में ग्लोबल स्कूल के चार निशानेबाजों ने जीते रजत पदक जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, चारों का राज्य स्तर पर चयन

25 Sep 2026, 07:27 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
राइफल शूटिंग में ग्लोबल स्कूल के चार निशानेबाजों ने जीते रजत पदक जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, चारों का राज्य स्तर पर चयन - JHALAWAR, राजस्थान

खानपुर। 70वीं जिला स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता 2026-27 में ग्लोबल इंग्लिश मीडियम स्कूल, खानपुर के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार रजत पदक हासिल किए।

शिक्षा विभाग के तत्वावधान में 23 से 26 सितंबर तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिलौरी, सुनेल में आयोजित प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में विद्यालय के तीन छात्रों और एक छात्रा ने विभिन्न स्पर्धाओं में दूसरा स्थान प्राप्त किया। शिवम मीणा ने 10 मीटर पिस्टल, निलेश कायथ ने 10 मीटर एयर राइफल पीप साइट, मिलन कायथ ने 10 मीटर ओपन साइट राइफल तथा प्राची चीता ने 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता।

प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर चारों खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता 1 से 7 अक्टूबर तक द उम्मेद इंटरनेशनल स्कूल, आबू रोड, सिरोही में आयोजित होगी।

खिलाड़ियों की सफलता में कोच कमल राठौर के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण की अहम भूमिका रही। विद्यालय प्रबंधन और स्टाफ ने चारों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
करौली में डीजीपी की उच्चस्तरीय बैठक: संगठित अपराध, व अवैध खनन पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश
Karauli25 Sep

करौली में डीजीपी की उच्चस्तरीय बैठक: संगठित अपराध, व अवैध खनन पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश

करौली में डीजीपी की उच्चस्तरीय बैठक: संगठित अपराध व अवैध खनन पर कड़े एक्शन के निर्देश, साइबर क्राइम…

पूरी खबर पढ़ें →
भारी बारिश को देखते हुए जिला अधिकारी महराजगंज ने 1 से 12 वीं तक के विद्यालयो दिनांक 26 सितंबर को बन्द करने का दिया आदेश
Mahrajganj25 Sep

भारी बारिश को देखते हुए जिला अधिकारी महराजगंज ने 1 से 12 वीं तक के विद्यालयो दिनांक 26 सितंबर को बन्द करने का दिया आदेश

महराजगंज/ उत्तर प्रदेश 25 सितंबर 2026 रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी। महराजगंज। भारी बारिश को देखते हुए…

पूरी खबर पढ़ें →
पंचायतीराज चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, तीन मंडलों की संयुक्त बैठक कल
Jhalawar25 Sep

पंचायतीराज चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, तीन मंडलों की संयुक्त बैठक कल

खानपुर। पंचायतीराज चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में खानपुर, पनवाड़ और…

पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर में बीजेपी मेयर चुनाव जीत पर कांग्रेस नेता बोले- मतपत्र पर सीरियल नंबर डालकर वोट की गोपनीयता को किया भंग
Jodhpur25 Sep

जोधपुर में बीजेपी मेयर चुनाव जीत पर कांग्रेस नेता बोले- मतपत्र पर सीरियल नंबर डालकर वोट की गोपनीयता को किया भंग

जोधपुर : नगर निगम जोधपुर मेयर की वोटिंग प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात रिजल्ट जारी कर दिया गया…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!