Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

शासकीय भूमि में अवैध प्रविष्टि एवं रिश्वत मांगने के प्रकरण में दो पटवारी निलंबित

26 Sep 2026, 03:05 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
शासकीय भूमि में अवैध प्रविष्टि एवं रिश्वत मांगने के प्रकरण में दो पटवारी निलंबित - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन में शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही एवं गंभीर कदाचरण के प्रकरणों में एसडीएम बिजावर द्वारा दो पटवारियों के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही की गई है। दोनों प्रकरणों में संबंधित पटवारियों को जारी किए गए कारण बताओ नोटिस के जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए।

नायब तहसीलदार मंडल बाजना, तहसील बकस्वाहा के पत्र क्रमांक 39/प्रा./2026 दिनांक 19.09.2026 के माध्यम से प्रस्तुत प्रतिवेदन में उल्लेख किया गया कि लल्लू राम कोंदर, तत्कालीन पटवारी हल्का नंबर 06 निमानी एवं वर्तमान पटवारी हल्का नंबर 01 कंजरा द्वारा ग्राम निमानी स्थित शासकीय भूमियों में बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के अवैध प्रविष्टियां की गईं। प्रतिवेदन के आधार पर लल्लू राम कोंदर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

संबंधित पटवारी द्वारा प्रस्तुत जवाब का परीक्षण करने पर उसे संतोषजनक नहीं पाया गया। नायब तहसीलदार के प्रतिवेदन से सहमत होते हुए लल्लू राम कोंदर के कृत्य को पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं गंभीर कदाचरण की श्रेणी में पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

नायब तहसीलदार मंडल बाजना, तहसील बकस्वाहा के पत्र क्रमांक 40/प्रवा./2026 दिनांक 19.09.2026 के माध्यम से प्रस्तुत प्रतिवेदन में उल्लेख किया गया कि ग्राम वेवसा, हल्का नंबर मुडिया स्थित खसरा नंबर 16/1, 17 एवं 18/2 की कुल 2.598 हेक्टेयर भूमि की दिनांक 18.08.2026 की रजिस्ट्री से संबंधित नामांतरण कार्य के लिए जीतेन्द्र कौशिक, हल्का पटवारी नंबर 25 मुडिया द्वारा अपने परिचित व्यक्ति के माध्यम से आवेदक/शिकायतकर्ता गिरधारी सिंह लोधी से 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग किए जाने का उल्लेख किया गया। प्रतिवेदन के आधार पर जीतेन्द्र कौशिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

उनके द्वारा प्रस्तुत जवाब का परीक्षण किया गया, जिसे संतोषजनक नहीं पाया गया। नायब तहसीलदार के प्रतिवेदन से सहमत होते हुए जीतेन्द्र कौशिक के कृत्य को गंभीर कदाचरण की श्रेणी में पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

होटल के कमरे से नहीं निकली कोई आवाज… कर्मचारियों ने दरवाजा खोला तो उड़े होश; हरियाणा के पटवारी की मौत
Kurukshetra26 Sep

होटल के कमरे से नहीं निकली कोई आवाज… कर्मचारियों ने दरवाजा खोला तो उड़े होश; हरियाणा के पटवारी की मौत

अम्बाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक होटल के कमरे में हरियाणा का पटवारी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। मृतक…

पूरी खबर पढ़ें →
*ब्रेकिंग न्यूज✍️* *गुरुवार से हो रही लगातार बारिश ने ले ली दम्पति सहित बेटे की जान* *कच्ची दीवार गिरने के कारण नीमगांव थाना क्षेत्र के रहमतपुर निवासी मोहन कश्यप उनकी पत्नी और उ
जमीनों की हेराफेरी के आरोपों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे भूस्वामी,उपेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन और ज्ञापन,जांच समिति बनाने की मांग
Sagar26 Sep

जमीनों की हेराफेरी के आरोपों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे भूस्वामी,उपेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन और ज्ञापन,जांच समिति बनाने की मांग

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर जमीनों की कथित हेराफेरी, कब्जे और राजस्व…

पूरी खबर पढ़ें →
पितृ पक्ष की शुरुआत, पूर्वजों के स्मरण का पर्व,पूर्णिमा श्राद्ध, 27 सितंबर से प्रतिपदा के साथ मुख्य पितृ पक्ष शुरू
Sagar26 Sep

पितृ पक्ष की शुरुआत, पूर्वजों के स्मरण का पर्व,पूर्णिमा श्राद्ध, 27 सितंबर से प्रतिपदा के साथ मुख्य पितृ पक्ष शुरू

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * हिंदू धर्म में पितृ पक्ष को पूर्वजों के…

पूरी खबर पढ़ें →
मोहम्मदपुर अहिर क्षेत्र में रात के अंधेरे में अवैध खनन जारी पुलिस गस्त पर उठे सवाल ।
Nuh26 Sep

मोहम्मदपुर अहिर क्षेत्र में रात के अंधेरे में अवैध खनन जारी पुलिस गस्त पर उठे सवाल ।

मोहम्मदपुर अहीर क्षेत्र में रात के अंधेरे में अवैध खनन जारी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल। तावड़ू। क्षेत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन,दद्दा जी के प्रकटोत्सव पर हुई महाआरती, गुरु मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
Sagar26 Sep

श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन,दद्दा जी के प्रकटोत्सव पर हुई महाआरती, गुरु मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *पीतल फैक्ट्री परिसर में मोहन कुशवाहा द्वारा आयोजित सात…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!