होटल के कमरे से नहीं निकली कोई आवाज… कर्मचारियों ने दरवाजा खोला तो उड़े होश; हरियाणा के पटवारी की मौत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


अम्बाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक होटल के कमरे में हरियाणा का पटवारी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। मृतक की पहचान 57 वर्षीय अशोक कुमार निवासी सैक्टर-10, अम्बाला शहर के रूप में हुई।
वह बराड़ा हलके का पटवारी था। जांच अधिकारी ए.एस.आई.
गुलाब सिंह अनुसार अशोक कुमार ने अम्बाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित होटल में कमरा लिया था। काफी समय तक कमरे से गतिविधि नहीं दिखने पर होटल कर्मचारियों को संदेह हुआ।
उन्होंने कमरे की जांच की तो अशोक अंदर मृत मिला। होटल प्रबंधन ने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। ए.एस.आई.
गुलाब सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि अशोक कुछ समय से मानसिक परेशान था। इसके चलते यह कदम उठाए जाने की आशंका जताई जा रही है।
हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

तावडू में ढोल बाजे के साथ निकाली गई गणेश विसर्जन शोभायात्रा, फिजाओं में उड़ा गुलाल। तावडू। गणेश चतुर्थी…
पूरी खबर पढ़ें →
मोहम्मदपुर अहीर क्षेत्र में रात के अंधेरे में अवैध खनन जारी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल। तावड़ू। क्षेत्र…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन में शासकीय दायित्वों…
पूरी खबर पढ़ें →
रेलवे शारीरिक दक्षता परीक्षा में धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है जहां आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैमरों…
पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की जन संवाद एवं सीएम विंडो की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता।…
पूरी खबर पढ़ें →
चीन में हॉकी जूनियर एशिया कप में गोल्ड जीतने वाले चिराग धारीवाल को हिंद हाई स्कूल में किया…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।