मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की जन संवाद एवं सीएम विंडो की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की जन संवाद एवं सीएम विंडो की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता।
उपायुक्त अखिल पिलानी ने मुख्यमंत्री को जन संवाद एवं सीएम विंडो पर प्राप्त हुई शिकायतों व विकास कार्यों की प्रगति से कराया अवगत।
*नूंह, 25 सितंबर।* हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में जन संवाद एवं सीएम विंडो की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों की जन संवाद शिकायतों एवं विकास कार्यों की समीक्षा की गई।
मुख्यमंत्री ने सभी जिलों को लंबित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण, समय-सीमा से बाहर मामलों में विशेष अभियान चलाने तथा विकास कार्यों की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन संवाद एवं सीएम विंडो कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना और विकास कार्यों को गति देना है।
उपायुक्त अखिल पिलानी ने मुख्यमंत्री को नूंह जिले में जन संवाद एवं सीएम विंडो के तहत प्राप्त शिकायतों एवं विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।
उपायुक्त अखिल पिलानी ने मुख्यमंत्री को बताया कि जिला प्रशासन जन संवाद पोर्टल एवं सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध समाधान तथा विकास कार्यों के त्वरित क्रियान्वयन के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं।
उपायुक्त ने बताया कि नूंह जिले में जन संवाद के माध्यम से प्राप्त शिकायतों एवं विकास कार्यों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन का लक्ष्य प्रत्येक पात्र नागरिक की समस्या का समाधान सुनिश्चित करना तथा विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करना है।
उपायुक्त अखिल पिलानी ने मुख्यमंत्री को बताया कि नूंह जिले में समाधान पोर्टल एवं जन संवाद के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं। संबंधित विभागों को लंबित मामलों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए हैं, जिससे आमजन को समय पर राहत मिल सके।
उपायुक्त ने कहा कि नूंह जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप जन समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है तथा जिले के नागरिकों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति, एसीयूटी अमितेज पांगती , डीएमसी शशि वसुंधरा, नगराधीश अप्रितम सिंह, जिला राजस्व अधिकारी रणविजय सुल्तानिया, डीडीपीओ नरेन्द्र सारवान, एफ एल एन कॉर्डिनेटर कुसुम मलिक व अन्य सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







