मोहम्मदपुर अहिर क्षेत्र में रात के अंधेरे में अवैध खनन जारी पुलिस गस्त पर उठे सवाल ।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मोहम्मदपुर अहीर क्षेत्र में रात के अंधेरे में अवैध खनन जारी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल।
तावड़ू। क्षेत्र में अवैध खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। मोहम्मदपुर अहीर थाना क्षेत्र के कई गांवों में रात के अंधेरे में अवैध खनन की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।
जानकारी के अनुसार हाल ही में माइनिंग स्टाफ की टीम ने गांव चहलका से अवैध खनन में लगे तीन ट्रैक्टर-ट्रालियों को जब्त किया था, लेकिन इसके बावजूद गांव चहलका, भंगवो और अरावली की खरक जलालपुर पहाड़ी से रात में अवैध खनन जारी है। बताया जा रहा है कि पहाड़ों से पत्थर के साथ-साथ मिट्टी का भी अवैध खनन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात में पुलिस की पेट्रोलिंग न होने से खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक गांव बेरी में पहले से ही सुर्खियों में रहे एक अवैध फार्म हाउस पर रात के समय ट्रैक्टर-ट्रालियों से अवैध खनन का पत्थर लाया जा रहा है। आरोप है कि कुछ भू-माफिया प्रशासन से मिलीभगत कर अवैध खनन और अवैध निर्माण करा रहे हैं।जागरूक लोगों का कहना है कि इसको लेकर कई बार पुलिस को शिकायत दी गई है, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। कुछ लोगों ने कथित दलालों की मिलीभगत का भी आरोप लगाया है। लोगों की मांग है कि यह मामला जिला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में लाया जाए ताकि अवैध खनन पर रोक लग सके।
इस मामले को लेकर क्या कहते हैं डीएसपी अभिमन्यु लोहान:-
डीएसपी अभिमन्यु के अनुसार अवैध खनन को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पहले भी कार्रवाई की गई है और निगरानी जारी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हरियाणा में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश सरकार ने 3 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी…
पूरी खबर पढ़ें →
तावडू में ढोल बाजे के साथ निकाली गई गणेश विसर्जन शोभायात्रा, फिजाओं में उड़ा गुलाल। तावडू। गणेश चतुर्थी…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन में शासकीय दायित्वों…
पूरी खबर पढ़ें →
रेलवे शारीरिक दक्षता परीक्षा में धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है जहां आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैमरों…
पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की जन संवाद एवं सीएम विंडो की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता।…
पूरी खबर पढ़ें →
चीन में हॉकी जूनियर एशिया कप में गोल्ड जीतने वाले चिराग धारीवाल को हिंद हाई स्कूल में किया…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।