तावडू शहर में ढोल बाजे के साथ निकाली गई गणेश विसर्जन शोभा यात्रा।

तावडू में ढोल बाजे के साथ निकाली गई गणेश विसर्जन शोभायात्रा, फिजाओं में उड़ा गुलाल।
तावडू। गणेश चतुर्थी महोत्सव के समापन के अवसर पर शुक्रवार को नगर में ढोल बाजे के साथ धूमधाम से गणेश विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। नगर में गणेश जी की प्रतिमा के साथ विसर्जन शोभायात्रा आगे बढ़ती रही थी। साथ चल रहे श्रद्धालु जहां गुलाल से होली खेलते व फिजाओं में गुलाल उड़ाते हुए प्रसाद वितरण कर रहे थे। उसके बाद बाद टेंपो से गणेश बप्पा की मूर्ति को लेकर पलवल जमाना नहर पहुंचे, जहां जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से गणेश मूर्ति का विसर्जन किया।नगर में चल रहे गणेश चतुर्थी महोत्सव के उपलक्ष्य में पुरानी अनाज मंडी स्थित राधा कृष्ण मंदिर,वार्ड नं 5 स्थित शिव मंदिर, वार्ड नं 11 स्थित छत्ते वाले मोहल्ले में बप्पा की स्थापना कर पंडाल सजाएं गए थे। शुक्रवार सुबह विसर्जन का शुभ समय आया तो विधवित पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों व मोहल्ले स्थापित गणपति की मूर्ति को सुज्जित रथों में बैठाकर श्रद्धालुओं ने ढोल बाजे के साथ नगर में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान गणपति बप्पा,मोरया अगले वर्ष तू जल्दी आ…ढोल बाजे की धुन पर श्रद्धालुओं के स्वर गूंज रहे थे। ढोल बाजे की धुन पर श्रद्धालुओं ने जहां जमकर होली खेली,वहीं नाचते-गाते बप्पा की मूर्ति को लेकर विदाई देने के लिए मुख्य के मुख्य बाजार,पुराने बस स्टेंड होते हुए लखपत चौक,विजय चौक पहुंचे। जहां से कार्यक्रम संयोजक के लोगों ने बप्पा की मूर्ति को विसर्जन के लिए टेंपो में लेकर पलवल के लिए रवाना हो गए।
इस अवसर पर मनीता आशीष गर्ग,पूनम मनोज सोनी,धर्मेंद्र भारद्वाज, देवेंद्र गर्ग, सन्नी भारद्वाज, अनिल सेन, नवीन भारद्वाज, तुलसी मंगला, अशोक सोनी,कपिल सोनी, प्रदीप कुमार,कुनाल सैन एवं महिलाओं सहित बड़ी संख्या श्रद्धालु मौजूद रहे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







