1060.28 लाख की लागत से 3.20 किमी व्हाइट टॉपिंग सिटी लिंक रोड का भूमिपूजन, 17 मीटर चौड़ाई, डिवाइडर-लाइटिंग से बदलेगा प्रमुख मार्ग का स्वरूप

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मकरोनिया से जीरो माइल्स होते हुए सिविल लाइंस तक का प्रमुख मार्ग अब आधुनिक और सुव्यवस्थित स्वरूप में विकसित होगा। 1060.28 लाख रुपए की लागत से 3200 मीटर लंबी और 17 मीटर चौड़ी व्हाइट टॉपिंग सिटी लिंक रोड का शनिवार को भूमिपूजन हुआ।
डिवाइडर एवं आधुनिक प्रकाश व्यवस्था सहित बनने वाला यह मार्ग मकरोनिया और सागर शहर के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ बढ़ते यातायात और भविष्य की शहरी जरूरतों के अनुरूप अधोसंरचना उपलब्ध कराएगा। भूमिपूजन समारोह सांसद डॉ.
लता वानखेड़े के मुख्य आतिथ्य में, नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया की अध्यक्षता में तथा सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी एवं नपाध्यक्ष मिहीलाल की विशिष्ट उपस्थिति में संपन्न हुआ। नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने कहा कि नरयावली विधानसभा में विगत 17 वर्षों में विकास और अधोसंरचना के कार्यों की गति निरंतर बढ़ी है।
सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में हुए कार्यों ने विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि इसी विकास यात्रा में मकरोनिया आज सागर जिले के सर्वाधिक विकसित नगरों की श्रेणी में तेजी से उभरकर सामने आया है।
लारिया ने कहा कि मकरोनिया के बढ़ते शहरी स्वरूप और लगातार बढ़ रहे यातायात को देखते हुए आधुनिक एवं टिकाऊ सड़क अधोसंरचना समय की आवश्यकता है। 1060.28 लाख रुपए की यह व्हाइट टॉपिंग सिटी लिंक रोड केवल आवागमन का मार्ग नहीं, बल्कि मकरोनिया और सागर के भविष्य के शहरी विस्तार को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण विकास गलियारा है।
उन्होंने कहा कि नरयावली विधानसभा में विकास कार्यों को वर्तमान आवश्यकताओं के साथ आने वाले वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर आगे बढ़ाया जा रहा है। सांसद डॉ.
लता वानखेड़े ने कहा कि किसी भी क्षेत्र की प्रगति के लिए मजबूत सड़क नेटवर्क आधारभूत आवश्यकता है। बेहतर कनेक्टिविटी से आवागमन सुगम होने के साथ व्यापार, रोजगार और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के अवसर बढ़ते हैं।
उन्होंने कहा कि सागर में हो रहे अधोसंरचनात्मक विकास के कार्य शहर को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार कर रहे हैं। सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि सागर शहर का विस्तार तेजी से हो रहा है और मकरोनिया उसकी विकास यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है।
ऐसे में यह मार्ग शहर की कनेक्टिविटी और यातायात व्यवस्था को नई मजबूती देगा। उन्होंने इसे क्षेत्र की दीर्घकालीन जरूरतों से जुड़ा महत्वपूर्ण अधोसंरचना प्रकल्प बताया।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि सड़क और कनेक्टिविटी जैसी आधारभूत सुविधाएं सीधे जनजीवन को प्रभावित करती हैं। क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और विकास को नई गति देना है।
उन्होंने कहा कि यह मार्ग मकरोनिया क्षेत्र की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री साहित्य तिवारी ने स्वागत भाषण देते हुए परियोजना की तकनीकी जानकारी रखी।
इस अवसर पर म.प्र. कुश बोर्ड अध्यक्ष प्रभुदयाल पटेल, भाजपा महामंत्री चैन सिंह, जिला पंचायत सदस्य शारदा खटीक, मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी, अशोक सिंह पड़रिया, अरविंद घोसी, जयंती मौर्य, ऑफिसर यादव, कपिल कुशवाहा, मधुकर जाटव, गुलझारी लाल जैन, मोनिका प्रजापति, पूनम साहू, रेखा चौधरी, उमा रजक सहित पार्षदगण, एल्डरमैन, भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता, मातृशक्ति, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






