Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chhindwara

राशि के अभाव में एक साल से अधूरे पड़े आंगनवाड़ी भवन

27 Sep 2026, 10:57 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

राशि के अभाव में एक साल से अधूरे पड़े आंगनवाड़ी भवन
परासिया। ग्राम पंचायत भमोड़ी में स्वीकृत दो आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण कार्य करीब एक वर्ष से राशि के अभाव में अधूरा पड़ा है।

निर्माण कार्य पूर्ण कराने एवं शेष राशि का भुगतान करने की मांग को लेकर ग्राम विकास समिति भमोड़ी ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। समिति ने प्रशासन को 15 दिन का समय देते हुए कार्रवाई नहीं होने पर बस स्टैंड भमोड़ी के सामने भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।

ग्राम विकास समिति अध्यक्ष एवं पंच पुनीत पुरी ने बताया कि दोनों आंगनवाड़ी भवनों में स्लैब एवं टाइल्स सहित निर्माण का महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन महिला एवं बाल विकास विभाग से शेष राशि का भुगतान नहीं होने के कारण आगे का निर्माण कार्य रुका हुआ है। समिति के अनुसार ग्राम पंचायत द्वारा संबंधित अधिकारियों को कई बार पत्राचार के माध्यम से समस्या से अवगत कराया गया, बावजूद इसके राशि का आवंटन नहीं किया गया।

लंबे समय से निर्माण बंद होने के कारण भवनों के क्षतिग्रस्त होने की आशंका भी जताई गई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बीपीएस पत्रकार संघ द्वारा खरगोन सरकिट हाऊस में बैठक रखी गई
Khargone (West Nimar)27 Sep

बीपीएस पत्रकार संघ द्वारा खरगोन सरकिट हाऊस में बैठक रखी गई

खरगोन -रिपोर्टर संजय चंदेल हरिजीवन जायसवाल बने BPS के खरगोन जिला अध्यक्ष नियुक्ति के बाद जिलेभर के पदाधिकारियों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!