बीपीएस पत्रकार संघ द्वारा खरगोन सरकिट हाऊस में बैठक रखी गई

खरगोन -रिपोर्टर संजय चंदेल
हरिजीवन जायसवाल बने BPS के खरगोन जिला अध्यक्ष
नियुक्ति के बाद जिलेभर के पदाधिकारियों में खुशी की लहर, पत्रकार हितों के लिए संगठन को मजबूत करने का संकल्प
खरगोन। भारतीय पत्रकार संघ (BPS) में संगठनात्मक विस्तार को लेकर खरगोन जिले में उत्साह का माहौल है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की अनुशंसा एवं सहमति से श्री हरिजीवन जायसवाल को भारतीय पत्रकार संघ BPS का खरगोन जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की घोषणा होते ही जिलेभर के पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
श्री हरिजीवन जायसवाल की नियुक्ति पर संगठन के जिला कार्यक्रम अध्यक्ष संजय चंदेल, जिला उपाध्यक्ष अतीक अली, शहर अध्यक्ष किशोर रघुवंशी, शहर उपाध्यक्ष अजय पाल, जिला उपाध्यक्ष कड़वा निहाले, जिला संयोजक रहिस खान, जिला सह-सचिव सुरेंद्र सेन, शहीद खान, जिला ग्रामीण अध्यक्ष रामेश्वर कुमरावत, जिला सह-मीडिया प्रभारी अब्दुल हाफिज खान, जिला उपाध्यक्ष प्रतीक गोस्वामी, जिला महामंत्री पंकज ठाकुर, ग्रामीण उपाध्यक्ष अय्यूब खान, जिला संरक्षक शैलेन्द्र त्रिवेदी, जिला सचिव नवीन रायली, कोषाध्यक्ष विष्णुप्रसाद वाघे एवं जिला मीडिया प्रभारी आशीष गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पदाधिकारियों ने कहा कि श्री जायसवाल के नेतृत्व में खरगोन जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा पत्रकारों को एकजुट कर पत्रकार हितों से जुड़े विषयों को मजबूती के साथ उठाया जाएगा। नियुक्ति को लेकर पत्रकार साथियों में खासा उत्साह देखा गया।
वरिष्ठ नेतृत्व ने जताया विश्वास
भारतीय पत्रकार संघ BPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बलराम मिश्रा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्सव सोनी, संभागीय पदाधिकारी पीयूष अग्रवाल एवं धारा सिंह धारवे तथा खरगोन जिला महासचिव संजय सिंह गांगले की अनुशंसा के बाद हरिजीवन जायसवाल को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवीन जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को एक मंच पर संगठित करना और पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को उचित मंच तक पहुंचाना है। सभी ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने की बात कही।
संजय सिंह गांगले ने माना आभार
नियुक्ति पर जिला महासचिव संजय सिंह गांगले ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जिले के समस्त पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हरिजीवन जायसवाल को नई जिम्मेदारी मिलने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ पत्रकार हित में कार्य करेंगे।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
भारतीय पत्रकार संघ BPS परिवार की ओर से नवनियुक्त खरगोन जिला अध्यक्ष हरिजीवन जायसवाल को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






