Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dehradun

राहुल गांधी पर बरसे सीएम धामी, बोले संस्कार और गंभीरता दोनों खत्म हो गई

27 Sep 2026, 06:40 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
राहुल गांधी पर बरसे सीएम धामी, बोले संस्कार और गंभीरता दोनों खत्म हो गई - DEHRADUN, उत्तराखंड

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार
(उत्तराखंड)
Vande Bharat

September 27, 2026
CM dhami attack on rahul gandhi
देहरादून में पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयानों पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष की ओर से चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं को लेकर लोगों के बीच गलत नैरेटिव और भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना जरूरी है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने से पहले तथ्य और प्रमाण सामने रखे जाने चाहिए।

EC विवाद पर सीएम धामी की PC

सीएम धामी ने कहा कि 26 सितंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई थी। उन्होंने दावा किया कि 24 जून 2025 को जारी आदेश सर्वसम्मति से लिया गया था और इसके बाद ही एसआईआर समेत अन्य प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाया गया। मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य किसी पात्र मतदाता को उसके अधिकार से वंचित करना नहीं है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों, गरीब वर्ग और पहली बार मतदान करने वाले पात्र मतदाताओं के लिए विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं, ताकि प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा सके। राजनीति

अवसाद में रहते हैं राहुल गांधी: CM

सीएम धामी ने राहुल गांधी पर मर्यादा लांघने का आरोप लगाया है। सीएम धामी ने कहा कि राहुल गांधी पूरी तरह संस्कार-विहीन हो चुके हैं। उनमें कोई राजनीतिक या सामाजिक गंभीरता नहीं बची है। सीएम ने कहा राहुल गांधी के परनाना प्रधामंत्री रहे, दादी प्रधानमंत्री रहीं। पिता प्रधानमंत्री रहे, मां सुपर प्रधानमंत्री रही, वे खुद डिप्टी पीएम रहे, तो राहुल गांधी को लगता है कि गरीब मां का बेटा देश कैसे चला रहा है। राहुल लगातार इसी अवसाद में रहते हैं।

चीजों को गलत तरीके से प्रस्तुत करना उचित नहीं: CM

सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चीजों को गलत तरीके से प्रस्तुत करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि झूठ का पर्दाफाश हमेशा होता है और अंततः सच्चाई सामने आती है। धामी ने यह भी कहा कि विपक्ष लगातार देश और प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। चुनाव आयोग और अन्य संवैधानिक संस्थाओं से जुड़े सवालों का जवाब भी संवैधानिक प्रक्रिया के तहत ही दिया जाना चाहिए। राजनीति

राहुल गांधी के बयानों पर भी धामी का हमला

पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के हालिया बयानों को लेकर भी उन पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माता को लेकर आपत्तिजनक तरीके से टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाया। धामी ने कहा कि राजनीतिक विरोध की भी एक मर्यादा होती है और संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से गंभीरता की अपेक्षा की जाती है। राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री की मिमिक्री को लेकर भी धामी पहले तीखी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।

अजीत डोभाल को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी का मुद्दा उठाया

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि डोभाल उत्तराखंड के गौरव हैं और देश की सुरक्षा में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। धामी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार सेना और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाते रहे हैं। अजीत डोभाल को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर धामी की आपत्ति पहले भी सामने आ चुकी है। भौगोलिकसंदर्भ

कांग्रेस संगठन पहले ही कमजोर हो चुका है: CM

सीएम धामी ने कांग्रेस के कार्यक्रमों और राजनीतिक अभियान पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन पहले ही कमजोर हो चुका है और उसके कार्यकर्ता राजनीतिक मुद्दों के बजाय दूसरे तरीकों से चर्चा में आने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री की माता और एनएसए अजीत डोभाल को लेकर दिए गए बयानों को भी इसी संदर्भ में निशाने पर लिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मन की बात के ‍138 वे एपिसोड मैं आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति और जनगणना पर हुई चर्चा |ललित विश्वास वंदे भारत आबू रोड आबू रोड, 9828 139 709
Sirohi27 Sep

मन की बात के ‍138 वे एपिसोड मैं आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति और जनगणना पर हुई चर्चा |ललित विश्वास वंदे भारत आबू रोड आबू रोड, 9828 139 709

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मां की बात के 138 वे एपिसोड का रविवार को आबू…

पूरी खबर पढ़ें →
शिकायत
Pratapgarh27 Sep

शिकायत

प्रतापगढ़ सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था को लेकर सदर विधायक राजेंद्र…

पूरी खबर पढ़ें →
दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पथरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा, डिजिटल साक्ष्यों और लगातार दबिशों से आरोपी तक पहुंची टीम।
अपने ही पैतृक घर पर चलाई गैती, भावुक नजर आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Sagar27 Sep

अपने ही पैतृक घर पर चलाई गैती, भावुक नजर आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुख्यमंत्री डॉ.…

पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षकों का TET, नियुक्ति, ई-अटेंडेंस को लेकर अनिश्चितकालीन धरना आज से
Sagar27 Sep

शिक्षकों का TET, नियुक्ति, ई-अटेंडेंस को लेकर अनिश्चितकालीन धरना आज से

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * शिक्षकों की तीन प्रमुख मांगों को लेकर अध्यापक…

पूरी खबर पढ़ें →
सरयू प्रसाद इंटर कॉलेज, कठिराव, वाराणसी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी नेता विपिन कुमार पाठक हुए उपस्थित
Varanasi27 Sep

सरयू प्रसाद इंटर कॉलेज, कठिराव, वाराणसी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी नेता विपिन कुमार पाठक हुए उपस्थित

वाराणसी/ उत्तर प्रदेश रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी सरयू प्रसाद इंटर कॉलेज, कठिराव, वाराणसी के स्थापना दिवस…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!