Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

युवा शक्ति विकसित भारत के निर्माण में निभाए महत्वपूर्ण भूमिका- मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

27 Sep 2026, 06:40 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
युवा शक्ति विकसित भारत के निर्माण में निभाए महत्वपूर्ण भूमिका- मंत्री गोविंद सिंह राजपूत - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सेवा संकल्प यात्रा के अंतर्गत वडनगर से वाराणसी जा रही रूट क्रमांक-3 की यात्रा का सागर शहर में आगमन हुआ। यात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों एवं मार्गों से होकर गुजरी, जहां स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न वर्गों द्वारा पुष्पवर्षा कर तथा पुष्पमालाओं से यात्रियों का आत्मीय स्वागत किया गया, तत्पश्चात सामुहिक वंदे मातरम् का गायन किया गया।

यात्रा के माध्यम से सेवा, जनभागीदारी, स्वच्छता, नशामुक्ति, रक्तदान, महिला सशक्तिकरण, युवाओं की सहभागिता और विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया जा रहा है। मोतीनगर चौराहे पर यात्रा के पहुंचने पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, आमजन एवं महिलाएं उपस्थित रहीं और यात्रियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का है। देश के नौजवान इस संकल्प को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा और संकल्प की यात्रा है। प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष के अवसर पर निकाली जा रही यह यात्रा समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और जनकल्याण की भावना पहुंचाने का संदेश दे रही है।

उन्होंने कहा कि गरीब परिवार के लिए गंभीर बीमारी के उपचार में लाखों रुपये खर्च करना कठिन होता है, ऐसे में आयुष्मान भारत योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए महत्वपूर्ण सहारा बनी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है।

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लाड़ली बहना योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। किसानों के हित में किसान कल्याण तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

राज्यसभा सांसद गुजरात मुकेश राठवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखते हुए देश की सेवा एवं जनकल्याण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर आगे बढ़ रहा है और इसी विकास यात्रा तथा प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से युवा इस सेवा संकल्प यात्रा में शामिल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प यात्रा का उद्देश्य सेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाना है। सांसद मुकेश ने जनजातीय विकास एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि जनजातीय समाज के उत्थान और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सहित देश को विकास की गति में आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2047 तक भारत को विकसित, समृद्ध और वैभवशाली राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने वडनगर से वाराणसी तक की यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह यात्रा देश की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत से जुड़ने तथा सेवा और संकल्प का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने यात्रियों का सागर की धरती पर स्वागत करते हुए कहा कि अतिथि हमारे लिए सम्मान और आत्मीयता का विषय होते हैं तथा सागर की जनता यात्रियों का स्वागत पूरे मन से करती है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने तथा विश्व में भारत की भूमिका को और मजबूत करने के संकल्प के साथ हम सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प यात्रा इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि युवाओं को आगे बढ़कर लघु एवं छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ ही समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता करनी चाहिए। उन्होंने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने, नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए कार्य करने तथा रक्तदान जैसे सेवा कार्यों में सहभागिता करने का आह्वान किया।

उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण का लाभ पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि सेवा, स्वच्छता, नशामुक्ति और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सभी अपना योगदान दें।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, विभिन्न वार्डों के पार्षदगण, सिटी मजिस्ट्रेट सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पुलिस कार्रवाई का विरोध,बेटे की कार से युवक के घायल होने के बाद बीच सड़क पर बैठे पार्षद, पुलिस ने हटाकर कार थाने पहुंचाई
Sagar27 Sep

पुलिस कार्रवाई का विरोध,बेटे की कार से युवक के घायल होने के बाद बीच सड़क पर बैठे पार्षद, पुलिस ने हटाकर कार थाने पहुंचाई

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बीना सर्वोदय चौराहे पर एक युवक के वाहन…

पूरी खबर पढ़ें →
​इंसानियत की छांव में मिटीं धर्म की दूरियां; मुस्लिम समाज ने निभाया फर्ज, कराया बुजुर्ग का अंतिम संस्कार
Indore27 Sep

​इंसानियत की छांव में मिटीं धर्म की दूरियां; मुस्लिम समाज ने निभाया फर्ज, कराया बुजुर्ग का अंतिम संस्कार

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS धर्म की दीवारों से परे इंसानियत…

पूरी खबर पढ़ें →
विकास एवं सौगात कार्यक्रम में 173 करोड़ की लागत के 15 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री डा.यादव ने किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण
Sagar27 Sep

विकास एवं सौगात कार्यक्रम में 173 करोड़ की लागत के 15 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री डा.यादव ने किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * उज्जैन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

पूरी खबर पढ़ें →
6 दिन में हीमोग्लोबिन 5.6 से 9.9 कैसे हुआ? झांसी और इंदौर की पैथोलॉजी रिपोर्टों में अंतर से उठे सवाल ।
Indore27 Sep

6 दिन में हीमोग्लोबिन 5.6 से 9.9 कैसे हुआ? झांसी और इंदौर की पैथोलॉजी रिपोर्टों में अंतर से उठे सवाल ।

मरीज श्रीमती मनोरमा दुबे, पत्नी श्री दिनेश दुबे, उम्र 41 वर्ष, को 21 सितंबर 2026 को झांसी मेडिकल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!