Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

पुलिस कार्रवाई का विरोध,बेटे की कार से युवक के घायल होने के बाद बीच सड़क पर बैठे पार्षद, पुलिस ने हटाकर कार थाने पहुंचाई

27 Sep 2026, 06:40 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पुलिस कार्रवाई का विरोध,बेटे की कार से युवक के घायल होने के बाद बीच सड़क पर बैठे पार्षद, पुलिस ने हटाकर कार थाने पहुंचाई - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बीना सर्वोदय चौराहे पर एक युवक के वाहन की चपेट में आने के बाद हुए घटनाक्रम ने पुलिस कार्रवाई के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों के सार्वजनिक आचरण को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए। घटना के बाद पुलिस जब संबंधित कार को थाने ले जाने की कार्रवाई कर रही थी, तभी भाजपा से जुड़े और बीना नगर पालिका परिषद के नामनिर्देशित पार्षद रमेश जड़िया बीच सड़क पर बैठकर पुलिस कार्रवाई का विरोध करने लगे।

इससे मौके पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। जानकारी के अनुसार रमेश जड़िया के बेटे आनंद जड़िया की बुलेरो से एक युवक को टक्कर लगी, जिसमें युवक घायल हो गया।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच करते हुए वाहन को थाने ले जाने की कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान रमेश जड़िया सड़क पर बैठ गए और पुलिस की कार्रवाई का विरोध करने लगे।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें सड़क से हटाया, जिसके बाद वाहन को थाने ले जाया गया। मामले में पुलिस ने वाहन चालक आनंद जड़िया के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की रही कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते क्या रमेश जड़िया को पुलिस कार्रवाई के विरोध में बीच सड़क पर बैठना चाहिए था? बेटे के साथ किसी घटना के बाद पिता का चिंतित होना स्वाभाविक है, लेकिन जनप्रतिनिधि की भूमिका में व्यक्ति से सार्वजनिक स्थान पर अधिक संयम और जिम्मेदारी की अपेक्षा की जाती है।

ऐसी स्थिति में सड़क पर बैठने के बजाय पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर अपनी बात रखना एक दूसरा रास्ता हो सकता था,यदि यही स्थिति किसी आम नागरिक के सामने आती तो उससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस के साथ सहयोग करने की अपेक्षा की जाती। ऐसे में जनप्रतिनिधि के रूप में भी इसी तरह का संयमित व्यवहार अपेक्षित माना जाता है।

घटना का एक पक्ष यह भी है कि रमेश जड़िया अपने बेटे के पक्ष में मौके पर पहुंचे होंगे, लेकिन सार्वजनिक पद पर होने के कारण उनके व्यवहार को केवल पारिवारिक मामले के रूप में नहीं देखा गया। सड़क पर बैठने से यातायात प्रभावित हुआ और पुलिस को उन्हें वहां से हटाना पड़ा।

अब चर्चा इस बात की है कि ऐसी परिस्थितियों में जनप्रतिनिधि को अपने परिवार के सदस्य के साथ खड़े होने और अपनी सार्वजनिक जिम्मेदारी निभाने के बीच किस तरह संतुलन बनाना चाहिए,घटना ने यह सवाल जरूर सामने ला दिया है कि जनप्रतिनिधि भी आम नागरिक की तरह कानून के दायरे में होते हैं, लेकिन उनके सार्वजनिक आचरण से लोगों के बीच एक संदेश भी जाता है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई और दर्ज प्रकरण आगे की कानूनी प्रक्रिया के अधीन है।

घटना के सभी तथ्यों और दोनों पक्षों का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पथरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा, डिजिटल साक्ष्यों और लगातार दबिशों से आरोपी तक पहुंची टीम।
विकास एवं सौगात कार्यक्रम में 173 करोड़ की लागत के 15 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री डा.यादव ने किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण
Sagar27 Sep

विकास एवं सौगात कार्यक्रम में 173 करोड़ की लागत के 15 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री डा.यादव ने किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * उज्जैन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

पूरी खबर पढ़ें →
6 दिन में हीमोग्लोबिन 5.6 से 9.9 कैसे हुआ? झांसी और इंदौर की पैथोलॉजी रिपोर्टों में अंतर से उठे सवाल ।
Indore27 Sep

6 दिन में हीमोग्लोबिन 5.6 से 9.9 कैसे हुआ? झांसी और इंदौर की पैथोलॉजी रिपोर्टों में अंतर से उठे सवाल ।

मरीज श्रीमती मनोरमा दुबे, पत्नी श्री दिनेश दुबे, उम्र 41 वर्ष, को 21 सितंबर 2026 को झांसी मेडिकल…

पूरी खबर पढ़ें →
अपने ही पैतृक घर पर चलाई गैती, भावुक नजर आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Sagar27 Sep

अपने ही पैतृक घर पर चलाई गैती, भावुक नजर आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुख्यमंत्री डॉ.…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!