पुलिस कर्मियों के द्वारा पत्रकार को लात घूसों और डंडे से मारने का आरोप
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
गोंडा के थाना उमरी बेगमगंज से एक मामला प्रकाश में आया है जहां पर वहीं के पुलिस कर्मियों पर पत्रकार अतुल तिवारी ने स्वयं के ऊपर थाना अध्यक्ष और उनके कुछ सिपाहियों के द्वारा लात घूसों और डंडे से मारे जाने का आरोप लगाया है , उनका कहना है कि 25 तारीख की शाम के समय थाने के सामने मेडिकल स्टोर की दुकान पर यूपीआई के लेनदेन में डेढ़ सौ रुपए को लेकर वाद विवाद हो रहा था, जिसके की बीच बचाव में वह गए हुए थे, जिस पर की वहां पहुँच कर थाना अध्यक्ष पवन मिश्रा और उनके सहकर्मियों ने उनको वहां से घसीटते हुए ले जाकर थाने में बर्बरता पूर्वक मारा पीटा जबकि उसने बताया कि वह एक पत्रकार है, उसके बाद भी उसके साथ पुलिस द्वारा बुरा बर्ताव किया गया । उसके बहुत कहने पर उनको नजदीकी सीएससी बेलसर इलाज के लिए भेजा गया ।
पत्रकार अतुल तिवारी का कहना है कि अगर उसे एक सप्ताह के भीतर न्याय नहीं मिलता है तो वह जिले के किसी भी चौराहे पर आत्मदाह कर लेगा, जिसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा । इस घटना से जिले के पत्रकारों में सुरक्षा को लेकर बहुत रोष है ।
वही इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकार तरबगंज ने अतुल तिवारी पत्रकार के इन आरोपों को गलत बताया है । जिले के पत्रकारों ने प्रशासन से इस मामले में पुलिस कर्मियों पर कठोर कार्रवाई करने और पीड़ित को उचित न्याय दिलाने की मांग की है ।
जिला रिपोर्टर
सतीश सिंह
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

प्रतापगढ़ सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था को लेकर सदर विधायक राजेंद्र…
पूरी खबर पढ़ें →
*नगर पंचायत रूपईडीहा में सेवा पखवाड़ा के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन* रुपईडीहा बहराइच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बीना सर्वोदय चौराहे पर एक युवक के वाहन…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsप्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार व चुतर्थ शुक्रवार को आयोजित होगा माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद विशेष जनसुनवाई में…
पूरी खबर पढ़ें →
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र में एक युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन कराने…
पूरी खबर पढ़ें →
मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के नागपुर चौकी की बड़ी सफ़लता उड़ीसा से दो पिकअप वाहन में गांजा की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।