Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bahraich

हत्या का वांछित आरोपी गिरफ्तार

27 Sep 2026, 06:40 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हत्या का वांछित आरोपी गिरफ्तार - BAHRAICH, उत्तर प्रदेश

*रूपईडीहा पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार*

*मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई, तीनों को न्यायालय भेजा*

रुपईडीहा, बहराइच। थाना रुपईडीहा पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को थाना रुपईडीहा क्षेत्र के ग्राम रंजीतबोझा में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। मृतक की पहचान रंजीतबोझा निवासी तसव्वर अली के रूप में हुई थी। मृतक की पत्नी नगमा पत्नी तसव्वर अली की तहरीर के आधार पर थाना रुपईडीहा में हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 27 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर करीब 12:45 बजे शिवपुर मोहरनिया से बार्डर की ओर जाने वाले मार्ग के पास बगिया मैदान से तीनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद नसीम पुत्र निजामुद्दीन (19 वर्ष), अरमान अहमद पुत्र मोहम्मद समीम (19 वर्ष) तथा साबिर अली पुत्र मोहिउद्दीन (करीब 20 वर्ष), निवासी ग्राम रंजीतबोझा/मिहींपुरवा, थाना रुपईडीहा, जनपद बहराइच के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय रवाना किया गया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा, व0उ0नि0 अजीत प्रताप सिंह, उ0नि0 अजय कुमार, आरक्षी विकास प्रजापति और आरक्षी रविन्द्र यादव शामिल रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

शिकायत
Pratapgarh27 Sep

शिकायत

प्रतापगढ़ सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था को लेकर सदर विधायक राजेंद्र…

पूरी खबर पढ़ें →
नगर पंचायत रुपईडीहा में सेवा पखवाड़ा के तहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
Bahraich27 Sep

नगर पंचायत रुपईडीहा में सेवा पखवाड़ा के तहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

*नगर पंचायत रूपईडीहा में सेवा पखवाड़ा के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन* रुपईडीहा बहराइच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने ई -रिक्शा से पिंडदानियों के लिए लगाए गए विष्णुपद शिविर का किया निरीक्षण…l
Gaya27 Sep

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने ई -रिक्शा से पिंडदानियों के लिए लगाए गए विष्णुपद शिविर का किया निरीक्षण…l

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने ई-रिक्शा से पिंडदानियों के लिए लगाए गए विष्णुपद शिविर का किया निरीक्षण...!…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bahraich27 Sep

प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार वचौथे शुक्रवार को आयोजित होगा मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद

प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार व चुतर्थ शुक्रवार को आयोजित होगा माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद विशेष जनसुनवाई में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!