Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ghazipur

सड़क दुर्घटनाओं में जीवन रक्षा के लिए गाजीपुर पुलिस की सीसी टीमों को मिला विशेष प्रशिक्षण

27 Sep 2026, 06:40 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सड़क दुर्घटनाओं में जीवन रक्षा के लिए गाजीपुर पुलिस की सीसी टीमों को मिला विशेष प्रशिक्षण - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

खबर गाजीपुर से। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को कम करने और दुर्घटना के बाद घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गाजीपुर पुलिस ने 27 सितंबर 2026 को पुलिस लाइन सभागार में सीसी (Critical Corridor) टीमों के प्रभारी एवं कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण का आयोजन पुलिस उपमहानिरीक्षक यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर किया गया। Sactem Foundation की टीम के डॉ. पंकज परमार एवं डॉ. उमाशंकर ने पुलिसकर्मियों को बताया कि एम्बुलेंस के पहुंचने से पहले दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सांस चल रही है या नहीं, इसकी जांच कैसे की जाए तथा सांस न चलने की स्थिति में सीपीआर (CPR) देने जैसी जीवनरक्षक प्रक्रियाएं किस प्रकार अपनाई जाएं। प्रशिक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात अनिन्द्य विक्रम सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात बालेंद्र कुमार मौजूद रहे। प्रशिक्षण के बाद क्षेत्राधिकारी यातायात ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने थानों में तैनात पुलिसकर्मियों को भी इन जीवनरक्षक उपायों के प्रति जागरूक करें, ताकि सड़क दुर्घटना के बाद ‘गोल्डन ऑवर’ में त्वरित सहायता देकर घायल की जान बचाने में मदद मिल सके।

जिला ब्यूरो चीफ विवेकानंद राय
Vande Bhart News
गाज़ीपुर

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

शिकायत
Pratapgarh27 Sep

शिकायत

प्रतापगढ़ सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था को लेकर सदर विधायक राजेंद्र…

पूरी खबर पढ़ें →
नगर पंचायत रुपईडीहा में सेवा पखवाड़ा के तहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
Bahraich27 Sep

नगर पंचायत रुपईडीहा में सेवा पखवाड़ा के तहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

*नगर पंचायत रूपईडीहा में सेवा पखवाड़ा के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन* रुपईडीहा बहराइच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने ई -रिक्शा से पिंडदानियों के लिए लगाए गए विष्णुपद शिविर का किया निरीक्षण…l
Gaya27 Sep

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने ई -रिक्शा से पिंडदानियों के लिए लगाए गए विष्णुपद शिविर का किया निरीक्षण…l

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने ई-रिक्शा से पिंडदानियों के लिए लगाए गए विष्णुपद शिविर का किया निरीक्षण...!…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bahraich27 Sep

प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार वचौथे शुक्रवार को आयोजित होगा मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद

प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार व चुतर्थ शुक्रवार को आयोजित होगा माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद विशेष जनसुनवाई में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!