Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Alwar

आम आदमी पार्टी का पंचायती राज चुनावों का शंखनाद

27 Sep 2026, 07:05 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
आम आदमी पार्टी का पंचायती राज चुनावों का शंखनाद - ALWAR, राजस्थान

आम आदमी पार्टी का पंचायती राज चुनावों का शंखनाद; बारां की सभी 11 पंचायत समितियों और जिला परिषद के 262 वार्डों पर लड़ेगी चुनाव
बारां, 27 सितंबर 2026:
नगर निकाय चुनावों में शानदार सफलता के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर अपनी चुनावी तैयारियां पूरी ताकत से तेज कर दी हैं। आज आयोजित जिला चुनावी बैठक और प्रेस वार्ता में पार्टी ने घोषणा की कि वह आगामी पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनावों में बारां जिले की सभी 11 पंचायत समितियों के सभी वार्डों तथा जिला परिषद के सभी वार्डों यानी कुल 262 वार्डों में अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी।

पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि हाल ही में संपन्न नगर निकाय चुनावों में पहली बार मैदान में उतरी 'आप' ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए 42 पार्षदों को जीत दिलाई थी और पहली बार में ही बारां में अपना बोर्ड बना लिया। इसके तहत बारां नगर परिषद में शीतल राठौड़ सभापति तथा पीड़ावा नगर पालिका में सगीर अहमद खां उपसभापति निर्वाचित हुए हैं।

पार्टी नेताओं ने इन परिणामों को जनता की अपेक्षाओं और बदलाव की मांग करार देते हुए कहा कि प्रदेश के दोनों प्रमुख दल विकास के मोर्चे पर विफल रहे हैं, जबकि 'आप' ने दिल्ली और पंजाब की तरह जनहित के मॉडल को जनता के सामने रखा है। चुनाव प्रक्रिया को और सुगम बनाते हुए पार्टी ने राजस्थान में इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक क्यूआर (QR) कोड जारी किया है, जिसे स्कैन करके कोई भी अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर सकता है।

उम्मीदवारों का चयन स्थानीय सक्रियता, जनसरोकारों से जुड़ाव और संगठन को मजबूत करने की क्षमता के आधार पर किया जाएगा। इस पूरी चुनावी प्रक्रिया और तैयारियों को अमلیजामा पहनाने के लिए जिला चुनाव प्रभारी शरद मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष कोर टीम का गठन किया गया है, जिसमें वागीश खुंगर, महावीर राजोरिया, देवेंदु शर्मा, नितेश शर्मा, समीर खान और विनोद कुमार अरुण को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आज की बैठक की अध्यक्षता जगन्नाथ गोयल ने की, जिसमें अतर सिंह, मनोज चंद्रुल, शब्बीर, मनीष कुमार, धर्मेन्द्र, अनवर हुसैन, सुरभि गुप्ता और ललित सैनी समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह बूथ और वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करते हुए स्थानीय मुद्दों और विकास के विषयों को लेकर पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

श्री महन्त माधवदास जी महाराज बने अखिल भारतीय संत समिति अजमेर संभाग के अध्यक्ष
Ajmer27 Sep

श्री महन्त माधवदास जी महाराज बने अखिल भारतीय संत समिति अजमेर संभाग के अध्यक्ष

अजमेर, 27 सितंबर। अखिल भारतीय संत समिति के तत्वावधान में रविवार को सीताराम मंदिर, अजमेर में संत समाज…

पूरी खबर पढ़ें →
धौलपुर जिला अग्रवाल महासमिति द्वारा संचालित श्री अग्रसेन शिक्षा समिति की ओर से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की है
Dholpur27 Sep

धौलपुर जिला अग्रवाल महासमिति द्वारा संचालित श्री अग्रसेन शिक्षा समिति की ओर से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की है

धौलपुर जिला अग्रवाल महासमिति द्वारा संचालित श्री अग्रसेन शिक्षा समिति (बाड़ी भवन के पास, धौलपुर) की ओर से…

पूरी खबर पढ़ें →
झालरापाटन मुख्य बाजार में बड़ा हादसा टला, धार्मिक जुलूस के तेज DJ की कंपन से मकान की छत की पट्टियां खिसकी
Jhalawar27 Sep

झालरापाटन मुख्य बाजार में बड़ा हादसा टला, धार्मिक जुलूस के तेज DJ की कंपन से मकान की छत की पट्टियां खिसकी

झालरापाटन 26 सितंबर । शहर के मुख्य बाजार में शनिवार को धार्मिक जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा…

पूरी खबर पढ़ें →
अपने ही पैतृक घर पर चलाई गैती, भावुक नजर आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Sagar27 Sep

अपने ही पैतृक घर पर चलाई गैती, भावुक नजर आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुख्यमंत्री डॉ.…

पूरी खबर पढ़ें →
“पधारो म्हारे देश… पधारो मेरे शहर झालावाड़” विश्व पर्यटन दिवस पर कवि शैलेंद्र जैन ‘गुनगुना’ ने कविता के जरिए सुनाई झालावाड़ की विरासत
Jhalawar27 Sep

“पधारो म्हारे देश… पधारो मेरे शहर झालावाड़” विश्व पर्यटन दिवस पर कवि शैलेंद्र जैन ‘गुनगुना’ ने कविता के जरिए सुनाई झालावाड़ की विरासत

झालावाड़। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर कवि शैलेंद्र जैन ‘गुनगुना’ ने झालावाड़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!