Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jhalawar

झालरापाटन मुख्य बाजार में बड़ा हादसा टला, धार्मिक जुलूस के तेज DJ की कंपन से मकान की छत की पट्टियां खिसकी

27 Sep 2026, 06:40 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
झालरापाटन मुख्य बाजार में बड़ा हादसा टला, धार्मिक जुलूस के तेज DJ की कंपन से मकान की छत की पट्टियां खिसकी - JHALAWAR, राजस्थान

झालरापाटन 26 सितंबर । शहर के मुख्य बाजार में शनिवार को धार्मिक जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जुलूस में तेज आवाज में बज रहे डीजे और लाउडस्पीकर की कंपन से मुख्य बाजार निवासी राजेंद्र कुमार गोयल के मकान की आगे की छत में लगी पट्टियां अचानक खिसक गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जुलूस गोयल के मकान के सामने से गुजर रहा था। DJ की तेज आवाज और कंपन से मकान हिलने लगा और छत की पट्टियां खिसक गईं। गनीमत रही कि उस समय छत के नीचे कोई नहीं था, वरना जनहानि हो सकती थी।

मकान मालिक राजेंद्र कुमार गोयल ने बताया कि उन्होंने जुलूस में चल रहे DJ संचालकों से आवाज कम करने का आग्रह किया था। पुलिस को भी फोन पर सूचना दी गई, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं हुई। इसके कुछ देर बाद ही यह घटना हो गई।

घटना के बाद गोयल ने सामने चल रहे निर्माण कार्य से बांस की बल्लियां मंगवाकर तुरंत छत को सहारा दिया और बाद में मजदूरों की मदद से क्षतिग्रस्त पट्टियों को सुरक्षित नीचे उतरवाया।

इस घटना के बाद आसपास के व्यापारियों और रहवासियों में दहशत और चिंता का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से धार्मिक जुलूसों में तेज आवाज वाले DJ पर प्रतिबंध लगाने और नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है।

रिपोर्ट, ब्यूरो झालरापाटन,वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़,

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Dausa27 Sep

सिकराय तेज अंधेड़ व गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ली

तेज अंधेड और गड़गड़ाहट के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया बारिश से किसानों के चेहरो पर…

पूरी खबर पढ़ें →
मंदिर व्यवस्थाओं पर मंथन, 10 बिंदुओं पर मिले सुझाव हवन कुंड बढ़ाने से लेकर पार्किंग, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था तक उठे मुद्दे; जांच रिपोर्ट आने तक पटवारी मंदिर कार्यों से पृथक
अरहर की खेती से आत्मनिर्भरता की मिसाल बना किसान एक एकड़ में 10 क्विंटल उत्पादन, दाल बनाकर बेची तो 1.31 लाख रुपए का शुद्ध मुनाफा
Agar-Malwa27 Sep

अरहर की खेती से आत्मनिर्भरता की मिसाल बना किसान एक एकड़ में 10 क्विंटल उत्पादन, दाल बनाकर बेची तो 1.31 लाख रुपए का शुद्ध मुनाफा

आगर-मालवा। खेती में नवाचार और सही तकनीक का उपयोग किसान की आय बढ़ाने में किस तरह मददगार हो…

पूरी खबर पढ़ें →
महिला से झपटमारी मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार छिनौती में प्रयुक्त पल्सर बाइक और लूटा गया मोबाइल बरामद, तीनों आरोपी भेजे गए न्यायिक हिरासत में
भूमि विवाद में कार्रवाई के लिए रिश्वत का आरोप, कुदरा अंचल कार्यालय सवालों के घेरे में
Kaimur (Bhabua)27 Sep

भूमि विवाद में कार्रवाई के लिए रिश्वत का आरोप, कुदरा अंचल कार्यालय सवालों के घेरे में

कुदरा/कैमूर। कुदरा अंचल कार्यालय में भूमि विवाद से जुड़े मामले में रिश्वत मांगने का आरोप सामने आया है।…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!