पैर फिसलने से युवक तालाब में गिरा मौके पर हुई मौत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*रूपईडीहा रेलवे स्टेशन के पास तालाब में डूबने से युवक की मौत*
रूपईडीहा, बहराइच। रूपईडीहा रेलवे स्टेशन के समीप स्थित तालाब में रविवार को पैर फिसलने से एक युवक गहरे पानी में डूब गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम की मौजूदगी में शव को तालाब से बाहर निकाला गया।
मृतक की पहचान ग्राम पंचायत सहजना के मजरा लहरपुरवा निवासी समीम पुत्र राऊ उर्फ ताऊ के रूप में हुई है। बताया जाता है कि युवक रेलवे स्टेशन के बगल स्थित तालाब के पास गया था। इसी दौरान अचानक पैर फिसल जाने से वह तालाब में जा गिरा और गहरे पानी में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक के शव को तालाब से बाहर निकलवाया।
रूपईडीहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है।
घटना की सूचना पर तहसीलदार विकास कुमार, लेखपाल तौसीफ अहमद, कानूनगो विश्वनाथ मौर्य, रामनरेश तथा उपनिरीक्षक अब्दुल कादिर खान मौके पर मौजूद रहे। राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जानकारी जुटाई।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsतेज अंधेड और गड़गड़ाहट के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया बारिश से किसानों के चेहरो पर…
पूरी खबर पढ़ें →
नलखेड़ा/आगर-मालवा। मां बगलामुखी मंदिर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने को लेकर रविवार को प्रबंध समिति एवं मां…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। खेती में नवाचार और सही तकनीक का उपयोग किसान की आय बढ़ाने में किस तरह मददगार हो…
पूरी खबर पढ़ें →
कुदरा/कैमूर। कुदरा थाना क्षेत्र के पछाहगंज स्थित एनएच-19 पर महिला से हुई झपटमारी की घटना का पुलिस ने…
पूरी खबर पढ़ें →
कुदरा/कैमूर। कुदरा अंचल कार्यालय में भूमि विवाद से जुड़े मामले में रिश्वत मांगने का आरोप सामने आया है।…
पूरी खबर पढ़ें →
गरौठा में पत्रकार हुए लामबंद, संयुक्त बैठक में कई अहम मुद्दों पर बनी रणनीति गरौठा। श्री बजरंग धर्मशाला…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।