Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

मंदिर व्यवस्थाओं पर मंथन, 10 बिंदुओं पर मिले सुझाव हवन कुंड बढ़ाने से लेकर पार्किंग, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था तक उठे मुद्दे; जांच रिपोर्ट आने तक पटवारी मंदिर कार्यों से पृथक

27 Sep 2026, 08:11 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मंदिर व्यवस्थाओं पर मंथन, 10 बिंदुओं पर मिले सुझाव हवन कुंड बढ़ाने से लेकर पार्किंग, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था तक उठे मुद्दे; जांच रिपोर्ट आने तक पटवारी मंदिर कार्यों से पृथक - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

नलखेड़ा/आगर-मालवा। मां बगलामुखी मंदिर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने को लेकर रविवार को प्रबंध समिति एवं मां बगलामुखी भक्त मंडल के सदस्यों व जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई। अनुविभागीय अधिकारी सुसनेर-नलखेड़ा श्रीमती देव कुंवर सोलंकी की अध्यक्षता में हुई बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। सदस्यों ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था, हवन कुंडों की संख्या बढ़ाने, शौचालय एवं सुविधाघर, साफ-सफाई, विद्युत व जनरेटर, स्वच्छ पेयजल, पुलिस चौकी, यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने और पार्किंग को सुगम बनाने सहित 10 बिंदुओं पर सुझाव एवं मांगें रखीं। मंदिर प्रबंध समिति में अशासकीय सदस्यों की नियुक्ति का मुद्दा भी उठाया गया।

हादसे की कार्रवाई की भी मांगी जानकारी

बैठक में सदस्यों ने नलखेड़ा में पिछले दिनों हुए दर्दनाक हादसे को लेकर प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी भी मांगी। सदस्यों के सुझावों और मांगों के बाद एसडीएम ने संबंधित बिंदुओं पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के अनुसार बिंदु क्रमांक 1 से 9 तक की व्यवस्थाओं एवं कार्यों को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जांच रिपोर्ट आने तक पटवारी मंदिर कार्यों से अलग

बैठक के बाद एसडीएम श्रीमती देव कुंवर सोलंकी ने बताया कि नलखेड़ा घटना की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत होने तथा आगामी आदेश तक प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से पटवारी ग्राम डोकरपुरा को मां बगलामुखी मंदिर से संबंधित सभी कार्यों से तत्काल प्रभाव से पृथक रखा गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

बैठक में मां बगलामुखी भक्त मंडल के 14 सदस्य एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें रोहित सकलेचा, विजय सोनी, नरेंद्र वेदिया, दिलीप खंडेलवाल, अशोक गुप्ता (खंडेलवाल), किशोर सिंह राजपूत, राधेश्याम भालोट, कैलाश राठौर, विपीन पाटनी, पवन वेदिया, हिरालाल यादव गोयल, रितेश सोनी, मनोहरलाल पंडा एवं देवेंद्र शास्त्री शामिल रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आपदा मित्रों ने सीखी रोप रेस्क्यू की तकनीक, अस्थायी पुल बनाकर किया अभ्यास सात दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे सत्र के पांचवें दिन हाईराइज बिल्डिंग से रेस्क्यू का भी कराया गया प्रैक्टिकल
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Dausa27 Sep

सिकराय तेज अंधेड़ व गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ली

तेज अंधेड और गड़गड़ाहट के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया बारिश से किसानों के चेहरो पर…

पूरी खबर पढ़ें →
अरहर की खेती से आत्मनिर्भरता की मिसाल बना किसान एक एकड़ में 10 क्विंटल उत्पादन, दाल बनाकर बेची तो 1.31 लाख रुपए का शुद्ध मुनाफा
Agar-Malwa27 Sep

अरहर की खेती से आत्मनिर्भरता की मिसाल बना किसान एक एकड़ में 10 क्विंटल उत्पादन, दाल बनाकर बेची तो 1.31 लाख रुपए का शुद्ध मुनाफा

आगर-मालवा। खेती में नवाचार और सही तकनीक का उपयोग किसान की आय बढ़ाने में किस तरह मददगार हो…

पूरी खबर पढ़ें →
महिला से झपटमारी मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार छिनौती में प्रयुक्त पल्सर बाइक और लूटा गया मोबाइल बरामद, तीनों आरोपी भेजे गए न्यायिक हिरासत में
error: Content is protected !!