दिनदहाड़े युवक की हत्या से सनसनी, 16 सेकेंड में सिर पर किए 14 वार; CCTV में कैद हुई वारदात
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मकरोनिया थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े हुई युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। पैराडाइज होटल के सामने एक आरोपी ने युवक पर लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
पूरी वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। सामने आए फुटेज में आरोपी युवक के सिर पर लगातार पाइप से वार करता दिखाई दे रहा है।
बताया जा रहा है कि महज 16 सेकेंड के भीतर आरोपी ने युवक के सिर पर करीब 14 वार किए। मृतक की पहचान मानस नगर निवासी 28 वर्षीय अंकित पटेल, पिता रामलाल पटेल, के रूप में हुई है।
दिनदहाड़े सड़क पर युवक को पीटे जाने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को रोकने और युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी लगातार हमला करता रहा।
इसी दौरान वहां मौजूद एक अन्य युवक ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को पकड़कर अंकित से अलग किया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला।
घटना की सूचना मिलते ही मकरोनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल अंकित को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही CCTV फुटेज को जांच के लिए अपने कब्जे में लिया है। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस हत्या के पीछे के कारणों का भी पता लगा रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने घटनाक्रम से जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आगर-मालवा। खेती में नवाचार और सही तकनीक का उपयोग किसान की आय बढ़ाने में किस तरह मददगार हो…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में,…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ गोंडा के थाना उमरी बेगमगंज से एक मामला प्रकाश में आया है जहां…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सेवा संकल्प यात्रा के अंतर्गत वडनगर से वाराणसी…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बीना सर्वोदय चौराहे पर एक युवक के वाहन…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।