Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Anjaw

मानवता परिवार के भव्य जागरूकता अभियान का आयोजन कानपुर देहात में

27 Sep 2026, 06:40 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मानवता परिवार के भव्य जागरूकता अभियान का आयोजन कानपुर देहात में - Anjaw, अरुणाचल प्रदेश

*प्रेस विज्ञप्ति*

*सेवा और सहायता की मुहिम का आव्हान मानवता परिवार के भव्य जागरूकता अभियान का आयोजन कानपुर देहात में सम्पन्न हुआ।*

कानपुर देहात:- मानवता परिवार के सेवा, सहयोग एवं सामाजिक सरोकारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला कानपुर देहात में भव्य जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री दिनेश कुमार यादव एवं जय वर्मा जी के सानिध्य में वरिष्ठ समाजसेवी एवं मानवता परिवार संयोजक श्री हिमांशु कुमार एवं मंडल प्रभारी प्रकाश पुंज वर्मा जिला प्रभारी विनीत कुमार, गिर्जा शंकर यादव एवं मानवता परिवार प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अनुराग पटेल, संदीप सिंह एवं अन्य अतिथि भी उपलब्ध रहें।

इस दौरान मानवता परिवार के उद्देश्य आपसी सहयोग से विपरीत परिस्थितियों में लाखों की मदद करवाना है। कैंसर, लीवर सिरोसिस जैसी बड़ी बीमारियों में भी आपसी सहयोग से 10 लाख रुपए तक की सहायता एवं सामान्य एक्सीडेंटल सहायता एक लाख तक की सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। सेवा एवं सहयोग की भावना तथा संस्था के पारदर्शी नियमों के संबंध में उपस्थित लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि मानवता परिवार की परिस्थितियों में आपसी सहयोग से सहायता दिलाया जाता हैं अभी तक कुल 5 मृतक सहयोग 1758265 एवं कुल 14 एक्सीडेंटल सहायता 486312 रुपये की की गई। उन्होंने बताया समस्त रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑन लाइन है। सम्मिलित होने हेतु मानवता परिवार गूगल में सर्च करके जुड़ सकते हैं। उन्होंने बताया मानवता परिवार में सहयोग प्रक्रिया भी सीधे नॉमिनी तक पहुंचाना होता है ऑनलाइन व्यवस्था के माध्यम से ताकि पारदर्शिता पूरी तरीके से बनी रहे। मानवता परिवार पारदर्शिता के साथ कार्य करता है।

श्री हिमांशु कुमार जी ने बताया
जागरूकता अभियान में वीरेंद्र कुमार रस्तोगी, गौरव रस्तोगी दिनेश कुमार, प्रीति यादव, महेश चंद्र, ज्ञान सिंह, हिमांशु यादव राजेश कुमार सहित अनेक लोगों ने मानवता परिवार से जुड़कर सेवा एवं सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मानवता परिवार की पारदर्शी व्यवस्था, सेवा एवं सहयोग की कार्यप्रणाली और सामाजिक उद्देश्यों को समझा तथा संस्था के साथ जुड़ने में अपनी सहभागिता व्यक्त की।

मानवता परिवार की टीम ने कहा कि संस्था का उद्देश्य आपसी सहयोग के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना तथा समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करना है। जागरूकता अभियानों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को इस सामाजिक पहल से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

मानवता परिवार — सेवा, सहयोग और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*
Ayodhya18 Oct

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*

*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया
Jodhpur18 Oct

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया

जोधपुर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड ने बताया कि हाल ही में प्रदेश भाजपा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!