रत्नसंघ का गुणी अभिनन्दन समारोह व वार्षिक आमसभा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जोधपुर : अखिल भारतीय श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ का गुणी अभिनंदन समारोह भवन, रातानाड़ा जोधपुर में आयोजित किया गया। रत्नसंघ, जोधपुर के अध्यक्ष नवरतन डागा ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न ग्राम-नगरों से लगभग 1500 श्रद्धालु श्रावक-श्राविकाएं एवं विशिष्ट पदाधिकारीगण उपस्थित हुए।
मीडिया प्रभारी दीपक कुमार सिंघवी ने बताया कि इस अवसर पर जिनशासन गौरव, परम श्रद्धेय आचार्यप्रवर श्री हीराचंदजी म.सा, भावी आचार्यप्रवर श्री महेन्द्रमुनिजी म.सा.आदि ठाणा के पावन सानिध्य में प्रातः 8:45 बजे से चौरड़िया पौषधशाला, दिग्विजय नगर, पाल रोड़ में विशेष प्रवचन हुआ। इसके पश्चात दोपहर 12.15 से गुणी अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आनन्दसा चौपडा की अध्यक्षता में हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायाधिपती श्री प्रकाश सा टाटिया थे। समारोह में आचार्य हस्ती स्मृति सम्मान श्री प्रकाशचन्दजी जैन को प्रदान किया गया एवं विभिन्न विषय में विशिष्टा रखने वाले गुणियों का सम्मान किया गया।
दोपहर 3बजे से अखिल भारतीय श्री जैन रत्न श्राविका मण्डल, अखिल भारतीय श्री जैन रत्न युवक परिषद व अखिल भारतीय श्री जैन रत्न युवती मण्डल का वार्षिक अधिवेशन का आयोजन भी महेश्वरी समाज भवन रातानाडा में किया गया। रत्नसंघ जोधपुर के मंत्री जिनेन्द्र ओस्तवाल ने बताया कि संघ एवं संघ की सहयोगी संस्थाओं की वार्षिक आमसभा का आयोजन के पश्चात दोपहर 12:15 बजे से माहेश्वरी समाज भवन, रातानाड़ा जोधपुर में आरंभ होगा।
बाहर से पधारे मेहमानों के लिए आवास व्यवस्था व स्थानीय आवागमन व्यवस्था भी की गई। दिग्विजय नगर से माहेश्वरी भवन, रातानाड़ा जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था भी की गई है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

नया सानवाड़ा - नया सानवाड़ा गांव में सरपंच चुनाव में ईशवर सिंह दहिया को मिल रहा है भारी…
पूरी खबर पढ़ें →
वन्दे भारत लाइव टी वी न्युज चैनल से रिपोर्टर : हुकमाराम बरवङ पाली राजस्थान *मृत्युभोज छोड़ो अभियान –…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर जिले में 24 से 26 सितंबर 2026 के बीच हुई अचानक बारिश, तेज आंधी और चक्रवाती मौसम…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मोहाना पुलिस ने ऑपरेशन कवच के तहत…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज क्षेत्र में बिथरिया पुल के पास राप्ती नदी में विशालकाय घड़ियाल दिखाई देने की सूचना…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जनपद सिद्धार्थनगर में 'सेवा संकल्प' अभियान के तहत "सिद्धार्थनगर में पर्यटनः…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।